CSPTCL Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ बिजली कंपनियों में भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 3 दिसंबर तक बढ़ी

Saurabh Pandey | November 27, 2026 | 11:50 AM IST | 1 min read

छत्तीसगढ़ की बिजली कंपनियों में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 3 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ पॉवर कंपनियों के पात्र विभागीय कर्मचारियों को परीक्षा शुल्क से छूट दी गई है।(आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (CSPTCL) ने छत्तीसगढ़ की तीन बिजली कंपनियों (CSPDCL, CSPTCL और CSPGCL) में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए 3 दिसंबर तक अपना आवेदन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जमा कर सकते हैं।

इस भर्ती के तहत असिस्टेंट इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर, डेटा एंट्री ऑपरेटर, अटेंडेंट (प्लांट), स्टेनोग्राफर, मेडिकल ऑफिसर, अकाउंट्स ऑफिसर और अन्य पदों के लिए कुल 1501 रिक्तियों की घोषणा की गई है।

CG State Power Company Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

वर्ग
एई, जेई, ऑफिसर, सिक्योरिटी और फायर ऑफिसर पद
स्टेनो, डीईओ, पैरामेडिकल, अटेंडेंट व फायर अटेंडेंट पद
अनारक्षित (UR)
800 रुपये
400 रुपये
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
700 रुपये
300 रुपये
अनुसूचित जाति (SC), जनजाति (ST)
600 रुपये
200 रुपये
विभागीय अभ्यर्थी
शून्य
शून्य



MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]