CSIR UGC NET 2024 Cut-Off: सीएसआईआर यूजीसी नेट जुलाई कट-ऑफ 15 अक्टूबर तक csirnet.nta.ac.in पर होगी जारी
Abhay Pratap Singh | October 6, 2024 | 12:28 PM IST | 2 mins read
इस साल CSIR UGC NET परीक्षा के लिए 2,25,335 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 1,63,529 परीक्षा में शामिल हुए।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद - विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा 2024 (CSIR UGC NET 2024) जुलाई का कट-ऑफ 15 अक्टूबर तक जारी किया जा सकता है। आधिकारिक घोषणा के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर CSIR UGC NET July 2024 कट-ऑफ की जांच कर सकेंगे।
सीएसआईआर यूजीसी नेट जुलाई 2024 का आयोजन 25, 26 और 27 जुलाई, 2024 को किया गया। इस साल CSIR UGC NET परीक्षा के लिए 2,25,335 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 1,63,529 अभ्यर्थी सीएसआईआर यूजीसी नेट जुलाई 2024 परीक्षा में शामिल हुए थे।
सीएसआईआर ने आधिकारिक ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर जानकारी साझा करते हुए लिखा, “सीएसआईआर यूजीसी नेट जुलाई 2024 कट-ऑफ 15 अक्टूबर 2024 तक घोषित किए जाने की उम्मीद है।” पहले यह परीक्षा 25 से 27 जून तक आयोजित होनी थी, लेकिन 21 जून को NTA ने अपरिहार्य कारणों के चलते इसे स्थगित कर दिया था।
संयुक्त CSIR-UGC NET परीक्षा हर साल भारतीय नागरिकों के लिए विभिन्न शैक्षणिक और शोध अवसरों के लिए पात्रता का आकलन करने के लिए आयोजित की जाती है। इस परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवार जूनियर रिसर्च फेलोशिप और सहायक प्रोफेसर के पद के लिए पात्रता व पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं।
इससे पहले, सीएसआईआर यूजीसी नेट जुलाई 2024 परिणाम की घोषणा की जा चुकी है। कैंडिडेट को सीएसआईआर यूजीसी नेट जुलाई सत्र रिजल्ट डाउनलोड करने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
CSIR UGC NET 2024 Exam Results: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके आसानी से सीएसआईआर यूजीसी नेट रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं:
- सीएसआईआर की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, “सीएसआईआर यूजीसी नेट 2024 परिणाम” लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में आवश्यक जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।
- सीएसआईआर यूजीसी नेट परिणाम 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- सीएसआईआर यूजीसी नेट परिणाम 2024 डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]SAV Admission 2025: सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा 6 एडमिट कार्ड कल bsebsimultala.com पर होगा जारी
सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए बीएसईबी एडमिट कार्ड में छात्र का नाम, जन्म तिथि, लिंग, आधार संख्या, मोबाइल नंबर, माता का नाम और पिता का नाम जैसे विवरण शामिल होंगे।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल