CSIR NET 2025 Registration: सीएसआईआर यूजीसी नेट पंजीकरण तिथि विस्तारित, अभ्यर्थी 26 जून तक करें अप्लाई
Santosh Kumar | June 24, 2025 | 11:05 AM IST | 1 min read
सीएसआईआर नेट 2025 एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 28 से 29 जून तक ओपन रहेगी। उम्मीदवार केवल कुछ विवरणों में सुधार कर पाएंगे।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2025 सत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 26 जून 2025 (रात 11:59 बजे तक) कर दी है, जो पहले 23 जून निर्धारित थी। आधिकारिक नोटिस में यह जानकारी दी गई है, जो छात्र समय पर आवेदन नहीं कर सके, वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in के जरिए सीएसआईआर नेट 2025 फॉर्म भर सकते हैं।
सीएसआईआर नेट 2025 के लिए आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 1150 रुपये है। ईडबल्यूएस और ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) के लिए 600 रुपये हैं। एससी, एसटी, दिव्यांग और थर्ड जेंडर उम्मीदवारों को 325 रुपये फीस देनी होगी।
सीएसआईआर नेट 2025 रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करने की अंतिम तिथि 27 जून है। सीएसआईआर नेट 2025 एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 28 से 29 जून तक उम्मीदवारों के लिए खुली रहेगी। उम्मीदवार केवल कुछ विवरणों में सुधार कर पाएंगे।
CSIR NET 2025 Exam Date: सीएसआईआर नेट एग्जाम डेट 2025
सीएसआईआर यूजीसी नेट 2025 परीक्षा 26, 27 और 28 जुलाई को आयोजित की जाएगी। पेपर का माध्यम अंग्रेजी और हिंदी दोनों होगा। परीक्षा की अवधि 180 मिनट होगी और पेपर में बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे।
आवेदन करने से पहले, उम्मीदवारों को सूचना बुलेटिन में दिए गए पात्रता मानदंडों की जांच करनी चाहिए। किसी भी प्रश्न या सहायता के लिए, उम्मीदवार एनटीए हेल्प डेस्क पर कॉल कर सकते हैं या csirnet@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
CSIR NET 2025: आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
सीएसआईआर नेट 2025 जून आवेदन पत्र भरने के लिए, उम्मीदवारों को नीचे उल्लिखित आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता होगी-
- उम्मीदवार का लेटेस्ट फोटो
- स्कैन किए गए हस्ताक्षर
- सही ईमेल आईडी
- मोबाइल नंबर
- जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- पीडब्ल्यूडी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- क्रेडिट / डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग शुल्क भुगतान जानकारी
अगली खबर
]UGC NET 2025 Admit Card: एनटीए यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 26 जून की परीक्षा के लिए ugcnet.nta.ac.in पर जारी
पंजीकृत उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in के माध्यम से यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए ने 26 जून की परीक्षा के लिए यूजीसी नेट 2025 सिटी स्लिप पहले ही जारी कर दी है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा