CSIR NET Final Answer Key 2025: सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर फाइनल आंसर की जारी, 3 प्रश्न हटाए गए, रिजल्ट जल्द
Santosh Kumar | January 30, 2026 | 03:43 PM IST | 1 min read
सीएसआईआर नेट 2025 स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, विषय, प्राप्त अंक और योग्यता स्थिति जैसी महत्वपूर्ण जानकारी होगी।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा की फाइनल आंसर की ऑफिशियली जारी कर दी है। सीएसआईआर नेट परीक्षा 18 दिसंबर 2025 को हुई। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.nic.in से सीएसआईआर नेट फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की गई है।
एनटीए ने कैंडिडेट्स द्वारा उठाए गए ऑब्जेक्शन की समीक्षा करने के बाद फाइनल आंसर की तैयार की है। एनटीए द्वारा प्रोविजनल आंसर की 30 दिसंबर, 2025 को जारी की गई, और ऑब्जेक्शन विंडो 1 जनवरी, 2026 तक खुली रही।
CSIR NET Final Answer Key 2025: परीक्षा से 3 सवाल हटाए गए
सीएसआईआर नेट दिसंबर 2025 फाइनल आंसर की के अनुसार, एनटीए ने परीक्षा से 3 सवाल हटा दिए हैं। सीएसआईआर नेट फाइनल आंसर की से हटाए गए सवालों के मार्क्स कैंडिडेट्स के टोटल स्कोर में शामिल नहीं किए जाएंगे।
सीएसआईआर नेट दिसंबर परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए सामान्य, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) और ओबीसी वर्ग के लिए न्यूनतम 33% अंक, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के लिए 25% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
CSIR NET December Result 2025: सीएसआईआर नेट रिजल्ट जल्द
पिछले रुझानों के आधार पर, सीएसआईआर नेट रिजल्ट 2025 जल्द घोषित होने की संभावना है। स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, विषय, प्राप्त अंक और योग्यता स्थिति (जेआरएफ/सहायक प्रोफेसर) जैसी महत्वपूर्ण जानकारी होगी।
उम्मीदवार सीएसआईआर नेट परिणाम जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन संख्या और जन्मतिथि के साथ लॉग इन करके अपना परिणाम देख सकेंगे। परिणाम के बाद कटऑफ अंक भी जारी किए जाएंगे।
अगली खबर
]UGC NET Result 2025 LIVE: यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट डेट घोषित; फाइनल आंसर की जल्द, जानें लेटेस्ट अपडेट्स
यूजीसी नेट 2025 परीक्षा 31 दिसंबर 2025 से 7 जनवरी 2026 तक आयोजित की गई। लाखों उम्मीदवार अब ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर यूजीसी नेट 2025 रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग