CSIR UGC NET Dec 2026: सीएसआईआर यूजीसी नेट करेक्शन विंडो आज रात 11:50 बजे तक खुली रहेगी, जल्द करें सुधार

Abhay Pratap Singh | November 12, 2026 | 10:29 AM IST | 1 min read

सीएसआईआर यूजीसी नेट करेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

संयुक्त सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2026 एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार प्रक्रिया आज बंद कर दी जाएगी। कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट https://csirnet.nta.nic.in/ पर जाकर 12 नवंबर को रात 11:50 बजे तक आवश्यक संशोधन कर सकते हैं। सीएसआईआर यूजीसी नेट करेक्शन लिंक 10 नवंबर से सक्रिय है।

इस दौरान उम्मीदवारों को मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पता (वर्तमान व स्थाई), फोटो और हस्ताक्षर में बदलाव की अनुमति नहीं है। इसके अलावा, अभ्यर्थी का नाम या पिता का नाम या माता का नाम विवरण में से किसी एक में सुधार कर सकते हैं। उम्मीदवारों को उनके परमानेंट और मौजूदा पते के आधार पर परीक्षा शहर बदलने की अनुमति होगी।

CSIR UGC NET Dec 2026 Application Correction Field: सुधार क्षेत्र

उम्मीदवार को निम्नलिखित विवरणों में सुधार का मौका दिया गया है:

  • जन्म तिथि
  • कैटेगरी
  • सब-कैटेगरी/ पीडब्ल्यूडी
  • ग्रेजुएशन डिटेल
  • पोस्ट ग्रेजुएशन डिटेल
  • विषय।

Also read PNB LBO Result 2026: पीएनबी एलबीओ रिजल्ट pnb.bank.in पर जारी, 594 कैंडिडेट अगले चरण के लिए चयनित

सीएसआईआर यूजीसी नेट करेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। यदि किसी सुधार के कारण लागू शुल्क में वृद्धि होती है, तो उम्मीदवार को अतिरिक्त राशि का भुगतान करना होगा। पहले से भुगतान किया गया शुल्क किसी भी स्थिति में वापस नहीं किया जाएगा।

जिन सुधारों के लिए अतिरिक्त शुल्क देना होगा, वे शुल्क का सफलतापूर्वक भुगतान होने के बाद ही लागू होंगे। उम्मीदवारों को केवल एक बार सुधार करने की अनुमति दी जाएगी। एक बार सुधार करके सबमिट कर देने के बाद फॉर्म को लॉक कर दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

CSIR UGC NET Dec 2026 Application Correction: सुधार प्रक्रिया

निम्नलिखित चरणों का पालन करके जल्द से जल्द उम्मीदवार सुधार कर सकते हैं:

  • सबसे पहले https://csirnet.nta.nic.in/ पर विजिट करें।
  • क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें।
  • आवश्यक सुधार करें और लागू शुल्क जमा करें।
  • सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]