CSIR UGC NET December 2026: सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर के लिए आवेदन csirnet.nta.nic.in पर शुरू, शेड्यूल जांचें

Abhay Pratap Singh | October 8, 2026 | 09:41 AM IST | 2 mins read

सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2026 ‘जूनियर रिसर्च फेलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति’, ‘असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति और पीएचडी एडमिशन’ और ‘सिर्फ पीएचडी प्रवेश’ के लिए कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट मोड में आयोजित की जाएगी।

सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2026 इंफॉर्मेशन बुलेटिन जारी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने जॉइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट (CSIR UGC NET) दिसंबर 2026 के लिए ऑनलाइन माध्यम में आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://csirnet.nta.nic.in/ के माध्यम से बिना विलंब शुल्क के 5 नवंबर तक अप्लाई कर सकते हैं।

मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थानों से मास्टर डिग्री या समकक्ष परीक्षा में कम से कम 55% अंक हासिल करने वाले उम्मीदवार सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं। अंतिम वर्ष की परीक्षा देने वाले और परिणाम का इंतजार करने वाले कैंडिडेट परीक्षा के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2026 रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में सामान्य कैटेगरी को 1150 रुपये, जनरल-ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी एनसीएल को 600 रुपये और एससी/ एसटी/ दिव्यांग/ थर्ड जेंडर को 350 रुपये देना होगा। कैंडिडेट को विलंब शुल्क 500 रुपये के साथ 6 नवंबर से 9 नवंबर तक आवेदन का मौका दिया गया है।

CSIR UGC NET December 2026 Application Form: आवेदन प्रक्रिया

पंजीकरण से पहले सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2026 ब्रोश्चर जांचने की सलाह दी गई है। निम्नलिखित चरणों का पालन करके सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं:

  • एनटीए सीएसआईआर यूजीसी की वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, ‘Registration for Joint CSIR UGC NET June 2026 LIVE’ पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण करें और जनरेट क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें।
  • फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और फीस जमा करें।
  • सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।

Also read AIIMS Bilaspur Convocation 2026: राष्ट्रपति मुर्मू ने ग्रेजुएट्स से दूर-दराज इलाकों में सेवा करने की अपील की

CSIR UGC NET December 2026 Schedule: महत्वपूर्ण विवरण

नीचे सारणी में सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2026 शेड्यूल जांच सकते हैं:

विवरण तिथि व समय

वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा करने की अवधि

7 अक्टूबर 2026 से 5 नवंबर 2026 तक (रात 11:50 बजे तक)

शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि

5 नवंबर 2026 (रात 11:50 बजे तक)

विलंब शुल्क ₹500 के साथ ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अवधि

6 नवंबर 2026 से 9 नवंबर 2026 तक

विलंब शुल्क के साथ सफल शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि

9 नवंबर 2026 (रात 11:50 बजे तक)

आवेदन फॉर्म में विवरण सुधार की अवधि

10 नवंबर 2026 से 12 नवंबर 2026 तक (रात 11:50 बजे तक)

परीक्षा शहर की घोषणा

बाद में

एनटीए वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड

बाद में

परीक्षा की तिथि

19, 22 और 27 दिसंबर 2026

परीक्षा की अवधि

180 मिनट (3 घंटे)

परीक्षा का समय

शिफ्ट 1: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

शिफ्ट 2: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक

रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स और प्रोविजनल आंसर की जारी होने की तिथि

वेबसाइट पर बाद में सूचित किया जाएगा

प्रश्नपत्र की भाषा

अंग्रेजी और हिंदी

विषय

1. रासायनिक विज्ञान

2. पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागरीय और ग्रहीय विज्ञान

3. जीवन विज्ञान और जैव-प्रौद्योगिकी

4. गणितीय विज्ञान

5. भौतिक विज्ञान

वेबसाइट

https://nta.ac.in/ और https://csirnet.nta.nic.in/

परिणाम की घोषणा

एनटीए वेबसाइट पर बाद में सूचित किया जाएगा

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]