CSIR UGC NET December 2026: सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर आवेदन में आज से करें सुधार, अंतिम तिथि और फील्ड जानें
Abhay Pratap Singh | November 10, 2026 | 02:41 PM IST | 2 mins read
सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2026 करेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने आज से जॉइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2026 आवेदन फॉर्म में सुधार प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर 10 नवंबर से 12 नवंबर, 2026 (रात 11:50 बजे) तक ऑनलाइन माध्यम में आवश्यक सुधार कर सकते हैं।
सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2026 करेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी परिस्थिति में एनटीए द्वारा विवरण में कोई सुधार स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि कोई अतिरिक्त शुल्क लागू होता है, तो ऑनलाइन भुगतान करना होगा।
आधिकारिक नोटिस के अुसार, “अंतिम सुधार तभी लागू होगा जब (यदि लागू हो तो) अतिरिक्त शुल्क का भुगतान कर दिया जाए। यदि श्रेणी (Category) या PwBD की स्थिति में बदलाव के कारण शुल्क पर कोई असर पड़ता है, तो उम्मीदवार से लागू होने वाला अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा।”
CSIR UGC NET December 2026 Correction Window: सुधार प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2026 एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं:
- सीएसआईआर एनटीए पोर्टल csirnet.nta.nic.in पर जाएं।
- ‘जॉइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2026 ऑनलाइन आवेदन’ पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- आवेदन पत्र में आवश्यक सुधार करें और शुल्क जमा करें।
- सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
CSIR UGC NET December 2026 Correction Field: करेक्शन फील्ड
निम्नलिखित चरणों का पालन करके सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2026 सुधार विवरण जांच सकते हैं:
| क्रम संख्या | कार्यक्रम | विवरण/ फील्ड |
|---|---|---|
|
1. |
अभ्यर्थियों को इनमें परिवर्तन करने की अनुमति नहीं होगी |
i. मोबाइल नंबर ii. ई-मेल पता iii. पता (स्थायी एवं वर्तमान) iv. फोटो - अपलोड की गई छवि v. हस्ताक्षर - अपलोड की गई छवि |
|
2. |
अभ्यर्थियों को निम्नलिखित में से किसी केवल एक फ़ील्ड को बदलने की अनुमति होगी |
i. अभ्यर्थी का नाम या ii. पिता का नाम या iii. माता का नाम |
|
3. |
अभ्यर्थियों को इनमें से किसी भी विवरण में परिवर्तन की अनुमति होगी |
i. जन्म तिथि ii. लिंग iii. श्रेणी / वर्ग iv. उप-श्रेणी/PwBD स्थिति (यदि UDID पोर्टल द्वारा सत्यापित न हो) v. स्नातक विवरणvi. परास्नातक विवरण vii. विषय |
|
4. |
अभ्यर्थियों को अपने स्थायी और वर्तमान पते के आधार पर (पंजीकरण के दौरान पहले भरे गए) परीक्षा शहरों को बदलने की अनुमति होगी |
i. परीक्षा शहर का चयन - सभी 04 प्राथमिकताएं |
अभ्यर्थियों को केवल एक बार ही सुधार/संशोधन करने की अनुमति दी जाएगी। एक बार संशोधन पूरा करके जमा कर देने के बाद फॉर्म लॉक हो जाएगा। नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र