CSIR UGC NET December 2025 Certificate: सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2025 सर्टिफिकेट जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | May 6, 2026 | 09:48 PM IST | 1 min read
सीएसआईआर नेट दिसंबर 2025 ई-सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने आज जॉइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट (CSIR UGC NET) दिसंबर 2025 परीक्षा के प्रमाणपत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in के माध्यम से सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2025 सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।
सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा के ई-सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन संख्या, पासवर्ड और स्क्रीन पर प्रदर्शित कैप्चा कोड की आवश्यकता होगी।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा संयुक्त सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा 18 दिसंबर, 2025 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की गई थी। यह परीक्षा 2,12,552 उम्मीदवारों के लिए 5 विषयों में कराई गई थी।
Joint CSIR NET December 2025 Exam: सीएसआईआर नेट परीक्षा
जॉइंट सीएसआईआर ने दिसंबर 2025 परीक्षा निम्नलिखित श्रेणियों के लिए आयोजित की जाती है:
- जूनियर रिसर्च फेलोशिप प्रदान करने और असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति।
- असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति और पीएचडी में प्रवेश।
- केवल पीएचडी में प्रवेश।
एनटीए द्वारा 6 मई को जारी आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “संयुक्त सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा के प्रमाणपत्र एनटीए की वेबसाइट https://csirnet.nta.nic.in/ पर उपलब्ध हैं।”
परीक्षा एजेंसी ने कहा कि यदि किसी उम्मीदवार को सर्टिफिकेट डाउनलोड करने में कोई कठिनाई होती है, तो वे csirnet@nta.ac.in या csircertificate@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते है।
अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट्स के लिए उम्मीदवारों को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी गई है।
CSIR UGC NET December 2025 Certificate Download: डाउनलोड करें
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके सीएसआईआर यूजीसी नेट सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं:
- एनटीए सीएसआईआर की वेबसाइट https://csirnet.nta.nic.in/ पर जाएं।
- ‘जॉइंट सीएसआईआर – यूजीसी नेट दिसंबर 2025’ ई-प्रमाणपत्र लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर सर्टिफिकेट डाउनलोड करें व प्रिंट निकालें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’