CSIR NET Result 2025: सीएसआईआर नेट रिजल्ट csirnet.nta.ac.in पर जल्द होगा जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | August 5, 2025 | 11:46 AM IST | 1 min read
सीएसआईआर नेट जून 2025 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2025 का परिणाम (CSIR NET June Result 2025) जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है। एनटीए की आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर सीएसआईआर नेट जून रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
सीएसआईआर नेट जून 2025 की प्रोविजनल आंसर की 1 अगस्त को जारी की गई थी और परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 3 अगस्त, 2025 तक समय दिया गया था। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद नेशनल टेस्ट एजेंसी द्वारा सीएसआईआर नेट 2025 रिजल्ट जारी किया जाएगा।
परीक्षा एजेंसी एनटीए ने स्पष्ट किया है कि, यदि किसी उम्मीदवार द्वारा उठाई गई आपत्ति सही पाई जाती है तो उत्तर कुंजी में संशोधन किया जाएगा। संशोधित सीएसआईआर नेट आंसर की सभी उम्मीदवारों पर लागू की जाएगी। आपत्तियों को स्वीकार किया गया है या नहीं इसकी जानकारी उम्मीदवारों को व्यक्तिगत रूप में नहीं दी जाएगी।
सीएसआईआर यूजीसी नेट एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जो भारत भर के विश्वविद्यालयों और शोध संस्थानों में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ), सहायक प्रोफेसरशिप और पीएचडी प्रवेश के लिए पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है। सीएसआईआर नेट जून 2025 परीक्षा 28 जुलाई, 2025 को कराई गई थी।
सीएसआईआर नेट उत्तर कुंजी की सहायता से उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। सीएसआईआर नेट जून 2025 एग्जाम कुल 1,95,241 उम्मीदवारों के लिए आयोजित की गई थी। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए कैंडिडेट एनटीए सीएसआईआर की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
NTA CSIR UGC NET Result 2025: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके एनटीए सीएसआईआर नेट 2025 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं।
- CSIR UGC NET परिणाम 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें
- सीएसआईआर नेट जून परिणाम जांचें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल