CSIR NET 2025 City Intimation Slip: सीएसआईआर नेट जून सिटी स्लिप जारी, csirnet.nta.ac.in से करें डाउनलोड
Santosh Kumar | July 20, 2025 | 09:26 AM IST | 2 mins read
सीएसआईआर नेट परीक्षा 26 और 27 जुलाई को होनी थी, लेकिन एचटेट 2024 परीक्षा उसी दिन होने के कारण एग्जाम डेट में बदलाव किया गया है।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने सीएसआईआर यूजीसी नेट 2025 जून सत्र की परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। सीएसआईआर नेट 2025 परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट से सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए 28 जुलाई को परीक्षा आयोजित करेगी। सीएसआईआर नेट जून 2025 सिटी स्लिप डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) नेट 2025 परीक्षा में 5 विषय हैं: केमिकल साइंसेज, पृथ्वी, वायुमंडल, महासागर और ग्रह विज्ञान, लाइफ साइंसेज, मैथेमैटिकल साइंसेज, फिजिकल साइंसेज शामिल है।
सीएसआईआर नेट सिटी स्लिप 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा कोड दर्ज करना होगा। सीएसआईआर नेट जून परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी।
CSIR NET 2025 Admit Card: सीएसआईआर नेट एडमिट कार्ड जल्द
एनटीए द्वारा अब उम्मीदवारों को सीएसआईआर नेट एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा तिथि और समय, परीक्षा केंद्र का नाम और पता और महत्वपूर्ण निर्देश शामिल होंगे।
एनटीए परीक्षा से 2-3 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी करेगी। सीएसआईआर नेट 2025 एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज है, इसके बिना उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
CSIR NET 2025 City Intimation Slip: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से सीएसआईआर नेट 2025 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे-
- आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं।
- सीएसआईआर नेट सिटी इंटिमेशन स्लिप लिंक पर क्लिक करें।
- पेज पर आवश्यक विवरण और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- सीएसआईआर नेट सिटी स्लिप स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- उम्मीदवार परीक्षा शहर की जांच करें और डाउनलोड करें।
एग्जाम सिटी स्लिप में उम्मीदवार के परीक्षा शहर और केंद्र से संबंधित महत्वपूर्ण विवरण शामिल हैं। इससे पहले यह परीक्षा 26 और 27 जुलाई को होनी थी, लेकिन एचटेट 2024 परीक्षा उसी दिन होने के कारण तिथि में बदलाव किया गया है।
सीएसआईआर नेट सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 डाउनलोड करने या परीक्षा के संबंध में किसी भी प्रश्न या सहायता के लिए, उम्मीदवार एनटीए हेल्प डेस्क नंबर 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या csirnet@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार