CSIR NET June 2024: सीएसआईआर नेट पंजीकरण की लास्ट डेट आगे बढ़ी, 27 मई तक मौका
Saurabh Pandey | May 23, 2024 | 01:21 PM IST | 1 min read
वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (CSIR NET) का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा हर साल दो बार जून और दिसंबर में किया जाता है, इसलिए इस साल जून की अधिसूचना जारी की गई है।
नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने जून सत्र के लिए सीएसआईआर नेट जून परीक्षा के लिए पंजीकरण की आखिरा तारीख को आगे बढ़ा दिया है। जिन इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो, वे अब 27 मई तक एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सीएसआईआर नेट जून परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार अब 29 मई तक 31 मई तक आवेदन पत्र में वांछित सुधार कर सकते हैं। एनटीए की तरफ से पहले जारी कार्यक्रम के मुताबिक सीएसआईआर नेट जून परीक्षा पंजीकरण करने की आखिरी तारीख 21 मई तक थी।
CSIR NET June 2024: परीक्षा तिथि और पैटर्न
सीएसआईआर नेट जून 2024 परीक्षा 25, 26 और 27 जून को आयोजित होने वाली है। परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड (सीबीटी) में आयोजित की जाएगी। सीएसआईआर यूजीसी नेट 2024 में 2 पेपर होंगे। प्रत्येक पेपर की अवधि 180 मिनट है। प्रत्येक पेपर में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। सीएसआईआर यूजीसी नेट 2024 परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी और हिंदी है।
Also read NEET UG Answer Key 2024: नीट यूजी आंसर की जल्द होगी जारी, exams.nta.ac.in से कर सकेंगे चेक
CSIR NET June 2024: आवेदन का तरीका
- सबसे पहले सीएसआईआर यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2024 परीक्षा के लिए पंजीकरण लिंक का चयन करें।
- अब अपनी पंजीकरण डिटेल दर्ज करें और प्रक्रिया पूरी करें।
- आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- जमा किया गया आवेदन पत्र डाउनलोड करें।
अगली खबर
]COMEDK UGET Result 2024: कॉमेडके यूजीईटी रिजल्ट 24 मई को होगा जारी; परिणाम समय, डायरेक्ट लिंक देखें
परीक्षा में शामिल उम्मीदवार कॉमेडके की आधिकारिक वेबसाइट comedk.org के माध्यम से परिणाम की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं। कॉमेडके यूजीईटी 2024 परीक्षा 12 मई को तीन पालियों में आयोजित की गई थी।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच