Santosh Kumar | May 23, 2024 | 12:45 PM IST | 1 min read
कॉमेडके यूजीईटी परिणाम 2024 की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
Aspiring B.Tech students in Karnataka can explore the top 50 colleges in this e-book. It includes rankings, courses offered, fees, and entrance exams for each institute.
Check Now
नई दिल्ली: कंसोर्टियम ऑफ मेडिकल, इंजीनियरिंग एंड डेंटल कॉलेज ऑफ कर्नाटक (कॉमेडके) द्वारा अंडरग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (यूजीईटी) 2024 परीक्षा का परिणाम 24 मई को दोपहर 2 बजे जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार कॉमेडके की आधिकारिक वेबसाइट comedk.org के माध्यम से परिणाम की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में अर्हता प्राप्त उम्मीदवार कॉमेडके काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के पात्र होंगे।
COMEDK UGET 2026: College Predictor | Result Link
Don't Miss: Top 50 B.Tech Colleges in Karnataka
Admission Alert: Jain | Presidency | Dayananda Sagar | New Horizon (NHCE)
कॉमेडके यूजीईटी परिणाम 2024 की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। इससे पहले, कॉमेडके ने 21 मई को परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी की थी। कॉमेडके यूजीईटी फाइनल आंसर की कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
कॉमेडके यूजीईटी 2024 अंतिम उत्तर कुंजी की सहायता से, उम्मीदवार अपने अंकों की गणना कर सकते हैं। बता दें कि कॉमेडके यूजीईटी 2024 परीक्षा 12 मई को 3 शिफ्ट में आयोजित की गई थी। इसके तहत सुबह की पाली 8.30 बजे से 11.30 बजे तक, दोपहर की शिफ्ट दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक और शाम की शिफ्ट 5.30 बजे से रात 8.30 बजे तक निर्धारित थी।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके COMEDK UGET परिणाम 2024 जारी होने के बाद डाउनलोड और जांच सकते हैं-
जो उम्मीदवार बीएसईबी द्वारा जारी उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं हैं, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in के माध्यम से आंसर-की पर आज शाम 4 बजे तक आपत्ति उठा सकते हैं।
Santosh Kumar