CSBC Result: केंद्रीय चयन पर्षद की वेबसाइट बदली गई, बिहार पुलिस कांस्टेबल परिणाम csbc.bihar.gov.in पर जल्द
Abhay Pratap Singh | October 28, 2024 | 10:38 AM IST | 1 min read
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के माध्यम से बिहार राज्य में कुल 21,391 कांस्टेबल के रिक्त पदों को भरा जाएगा।
नई दिल्ली: सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) की ओर से ऑफिशियल वेबसाइट ‘csbc.bih.nic.in’ को बदलकर ‘csbc.bihar.gov.in’ कर दिया गया है। जिसके बाद केंद्रीय चयन पर्षद ने कहा कि बिहार पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2024 सहित सभी नई जानकारी नई वेबसाइट पर साझा की जाएगी।
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा 7, 11, 18, 21, 25 और 28 अगस्त को राज्य भर के 38 जिलों में पेन एवं पेपर मोड में आयोजित की गई थी। सीएसबीसी रिजल्ट से पहले बिहार पुलिस कांस्टेबल प्रोविजनल आंसर की जारी कर सकता है और अभ्यर्थियों से आपत्तियां आमंत्रित कर सकता है।
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के माध्यम से बिहार राज्य में कुल 21,391 कांस्टेबल पदों को भरा जाएगा। बिहार कांस्टेबल रिजल्ट फाइनल आंसर की के आधार पर जारी किया जाएगा। सीएसबीसी कांस्टेबल परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
बिहार पुलिस कांस्टेबल एग्जाम 2024 के लिए कुल 17,87,720 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें से 9,63,563 उम्मीदवार बिहार पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को पीएसटी (PST) और पीईटी (PET) के लिए बुलाया जाएगा, जिसके बाद दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा होगी।
Bihar Police Constable Cut-Off: संभावित कट-ऑफ
न्यूनतम कट-ऑफ अंक से अधिक स्कोर हासिल करने वाले उम्मीदवार अगले चरण के लिए अर्हता प्राप्त करेंगे:
- पुरुष उम्मीदवारों के लिए संभावित कट ऑफ - सामान्य वर्ग के लिए कट ऑफ 74-78, बीसी में 70-75, ईडब्ल्यूएस में 70-75, ईबीसी में 70-75, एससी में 67-70, एसटी में 56-62 रहने की संभावना है।
- महिला उम्मीदवारों के लिए संभावित कट-ऑफ - सामान्य 72-74, बीसी 68-70, ईडब्ल्यूएस 65-68, ईबीसी 68-73, एससी 64-68,एसटी 54-64 जाने की संभावना है।
- सीएसबीसी पुलिस कांस्टेबल न्यू वेबसाइट - नवीनतम अपडेट और अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई