Bihar Police Constable Recruitment 2025: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती पंजीकरण की लास्ट डेट 25 अप्रैल तक बढ़ी
Saurabh Pandey | April 17, 2025 | 11:36 AM IST | 2 mins read
बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को भर्ती नियमों के मुताबिक छूट दी जाएगी।
नई दिल्ली : केंद्रीय चयन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (सीएसबीसी) ने बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन तिथि को बढ़ा दिया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार अब 25 अप्रैल तक आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
इससे पहले आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 18 अप्रैल तक निर्धारित थी, लेकिन सीएसबीसी ने एक नोटिस जारी कर आवेदन पत्र जमा करने की डेट आगे बढ़ाने की जानकारी दी है। बोर्ड की तरफ से कहा गया है कि 25 अप्रैल के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान अथवा नए पंजीकरण नहीं किए जा सकेंगे।
Bihar Police Constable Recruitment 2025: आयुसीमा
बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को भर्ती नियमों के मुताबिक छूट दी जाएगी।
Bihar Police Vacancy 2025: आवेदन शुल्क
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले बिहार राज्य के उम्मीदवार, महिला उम्मीदवार, ट्रांसजेंडर, एससी और एसटी उम्मीदवारों को 180 रुपये और अन्य सभी श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क 675 रुपये होगा।
Bihar Police Constable Recruitment 2025:आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर कांस्टेबल अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
- अब वैध क्रेडेंशियल का उपयोग करके पंजीकरण करें और आवेदन पत्र भरें।
- इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 आवेदन फॉर्म जमा करें और प्रिंटआउट लें।
CSBC Bihar Police Constable Recruitment 2025: रिक्तियों की संख्या
चयन बोर्ड का लक्ष्य बिहार पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए कुल 19,838 रिक्तियों को भरना है। इनमें से 6,717 पद महिला उम्मीदवारों के लिए और 397 स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों (FFW) के लिए आरक्षित हैं।
CSBC Bihar Police Constable Recruitment 2025: भर्ती प्रक्रिया
सीएसबीसी बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया में दो चरण शामिल हैं। पहले चरण में बोर्ड 100 अंकों की लिखित परीक्षा आयोजित करेगा। इस परीक्षा में उम्मीदवारों को दो घंटे के भीतर 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों को हल करना होगा। लिखित परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा।
दूसरे चरण में उम्मीदवार शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के लिए उपस्थित होंगे। इस चरण के लिए, बोर्ड योग्यता के क्रम में रिक्तियों की संख्या से पांच गुना उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करेगा। सिपाही के पद पर नियुक्ति के लिए चयन फाइनल मेरिट सूची शारीरिक दक्षता परीक्षा के अधीन तीनों स्पर्धाओं दौड़, गोला फेंक एवं ऊंची कूद में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा