CSAB Counselling 2026: सीएसएबी काउंसलिंग स्पेशल राउंड 2 रिजल्ट csab.nic.in पर जारी, 14 अगस्त तक करें रिपोर्ट
Santosh Kumar | August 12, 2026 | 10:25 PM IST | 1 min read
उम्मीदवार अपने जेईई मेन एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉग इन करके अलॉट किए गए इंस्टिट्यूट और ब्रांच की जानकारी देख सकते हैं।
Check your Chances in NITs/IIITs/GFTIs through CSAB Counselling
Use Nowनई दिल्ली: सेंट्रल सीट एलोकेशन बोर्ड (सीएसएबी) ने आधिकारिक वेबसाइट csab.nic.in पर स्पेशल राउंड 2 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। यह राउंड जोसा काउंसलिंग के बाद एनआईटी, आईआईआईटी, आईआईईएसटी शिबपुर, एसपीए और जीएफटीआई में रिक्त सीटों को भरने के लिए आयोजित किया गया। उम्मीदवार अपने जेईई मेन एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉग इन करके अलॉट किए गए इंस्टिट्यूट और ब्रांच की जानकारी देख सकते हैं।
सीएसएबी 2026 स्पेशल राउंड 2 के लिए ऑनलाइन रिपोर्टिंग की प्रक्रिया 14 अगस्त को शाम 5 बजे तक चलेगी। इस दौरान, उम्मीदवारों को इंस्टीट्यूट एडमिशन फीस का भुगतान करना होगा, जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
इसके अलावा दस्तावेज सत्यापन करने वाले अधिकारी के सवालों का जवाब देना होगा। शेड्यूल के अनुसार, दस्तावेज सत्यापन करने वाले अधिकारी के सवालों का जवाब देने की समय-सीमा 17 अगस्त को शाम 5 बजे तक है।
सीएसएबी काउंसलिंग स्पेशल राउंड 2 के दौरान आईएएफ-II फीस का भुगतान करने की कोशिश कर रहे उम्मीदवारों को भुगतान से जुड़ी जो भी समस्याएं आईं, तो उन्हें भी 17 अगस्त को शाम 5 बजे तक हल कर दिया जाएगा।
जिन उम्मीदवारों को डीएएसए/सीएसएबी-स्पेशल के जरिए सीट मिली है, उन्हें 13 से 18 अगस्त के बीच अलॉट किए गए इंस्टिट्यूट में जाकर रिपोर्ट करना होगा। इस दौरान, उम्मीदवारों को इंस्टिट्यूट में बची हुई फीस भी जमा करनी होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई