CSEET 2024 July Exam: कंपनी सेक्रेटरी एग्जिक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट की तिथि जारी, 15 जून तक करें रजिस्ट्रेशन
Abhay Pratap Singh | April 17, 2024 | 06:11 PM IST | 2 mins read
कंपनी सेक्रेटरी एग्जिक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET 2024) साल में चार बार जनवरी, मई, जुलाई और नवंबर माह में आयोजित किया जाता है।
नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने कंपनी सेक्रेटरी एग्जिक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट जुलाई 2024 (सीएसईईटी जुलाई 2024) परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है। जारी शेड्यूल के अनुसार, सीएसईईटी जुलाई 2024 एग्जाम 6 जुलाई को आयोजित की जाएगी।
सीएसईईटी 2024 जुलाई के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों के लिए सीएसईईटी जुलाई 2024 एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 15 जून 2024 निर्धारित की गई है। सीएसईईटी परीक्षा साल में चार बार (जनवरी, मई, जुलाई और नवंबर माह) आयोजित की जाती है।
सीएसईईटी 2024 जुलाई परीक्षा ऑनलाइन प्रॉक्टर्ड मोड में आयोजित की जाएगी। सीएस एग्जिक्यूटिव प्रोग्राम के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवारों के लिए सीएसईईटी परीक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। सीएसईईटी आवेदन संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
CSEET 2024 July Exam: पात्रता मानदंड
आवेदन से पहले अभ्यर्थी पात्रता मानदंड नीचे देख सकते हैं:
- कक्षा 12वीं की परीक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके छात्र आवेदन कर सकेंगे।
- इस वर्ष कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए छात्र भी आवेदन के लिए पात्र होंगे।
- आईसीएसआई फाउंडेशन/ आईसीएआई अंतिम चरण/ आईसीएमएआई फाइनल स्टेज/ स्नातक डिग्री (न्यूनतम 50% अंकों में) या पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री वाले कैंडिडेट को सीएसईईटी से छूट दी गई है।
- ये उम्मीदवार सीएस एग्जिक्यूटिव पाठ्यक्रम में सीधे प्रवेश के लिए पात्र होंगे।
CSEET 2024 July Exam: एग्जाम पैटर्न
सीएसईईटी 2024 जुलाई परीक्षा अंग्रेजी माध्यम में आयोजित होगी। सीएसईईटी 2024 जुलाई परीक्षा में कुल 200 अंकों के 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। सीएसईईटी 2024 जुलाई परीक्षा दो घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी।
सीएसईईटी 2024 जुलाई पेपर को चार सेक्शन बिजनेस कम्युनिकेशन, लीगल एप्टीट्यूड एंड लॉजिकल रिजनिंग, इकोनॉमिक एंड बिजनेस एनवायरमेंट और करेंट अफेयर्स एंड क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्शन से 50-50 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। सीएसईईटी 2024 में गलत उत्तरों के लिए कोई नेगेटिव अंक नहीं काटा जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी