CMAT Exam 2026: कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट डेट cmat.nta.nic.in पर घोषित, सिटी स्लिप, एडमिट कार्ड डेट जानें
Saurabh Pandey | December 5, 2025 | 03:42 PM IST | 1 min read
सीमैट 2026 एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप परीक्षा से पहले जारी की जाएगी। यह सूचना केवल आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद, परीक्षा केंद्र का विवरण और रिपोर्टिंग निर्देश वाले एडमिट कार्ड अलग से जारी किए जाएंगे।
नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (सीएमएटी)-2026 के लिए परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in के माध्यम परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं।
लेटेस्ट परीक्षा अपडेट के अनुसार राष्ट्रीय स्तर की यह परीक्षा 25 जनवरी, 2026 को कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी, जिसका पेपर केवल अंग्रेजी में होगा। परीक्षा की अवधि 3 घंटे होगी।
सीमैट परीक्षा शहर और केंद्र की सूचना के लिए अधिसूचना परीक्षा से पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर प्रदर्शित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे CMAT2026 से संबंधित लेटेस्ट अपडेट, निर्देशों और सूचनाओं के लिए नियमित रूप से आधिकारिक एनटीए वेबसाइट पर विजिट करते रहें।
CMAT 2026: सिटी स्लिप, एडमिट कार्ड
सीमैट 2026 एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप परीक्षा से पहले जारी की जाएगी। यह सूचना केवल आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद, परीक्षा केंद्र का विवरण और रिपोर्टिंग निर्देश वाले एडमिट कार्ड अलग से जारी किए जाएंगे।
CMAT 2026: हेल्पलाइन नंबर
किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए, उम्मीदवार 011-40759000 पर NTA हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकते हैं या cmat@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं और किसी भी अन्य अपडेट के लिए एनटीए की वेबसाइट nta.ac.in और cmat.nta.nic.in पर जा सकते हैं।
Also read CAT 2025 Answer Key (Out) Live: कैट आंसर की, रिस्पॉन्स शीट जारी, ऑब्जेक्शन विंडो, लिंक जानें
CMAT क्या है?
सीमैट (कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट) देश भर में एआईसीटीई द्वारा अनुमोदित संस्थानों द्वारा संचालित एमबीए और पीजीडीएम कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए एक गेट-वे के रूप में कार्य करता है।
अगली खबर
]UP Police SI Exam Date 2025: यूपी पुलिस एसआई एग्जाम डेट की घोषणा, अगले साल 14-15 मार्च को होगी परीक्षा
12 अगस्त, 2025 को विज्ञापन नंबर 03/2025 के तहत पब्लिश हुई लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च, 2026 को आयोजित की जाएगी। यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 अभियान के तहत कुल 4,543 रिक्त पद भरे जाएंगे।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’