COMEDK UGET Final Answer Key 2024: कॉमेडके यूजीईटी फाइनल आंसर की comedk.org पर जारी, रिजल्ट डेट जानें
Abhay Pratap Singh | May 21, 2024 | 02:29 PM IST | 2 mins read
COMEDK UGET अंतिम उत्तर कुंजी 2024 डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को लॉगिन विवरण जैसे यूजर आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
Aspiring B.Tech students in Karnataka can explore the top 50 colleges in this e-book. It includes rankings, courses offered, fees, and entrance exams for each institute.
Check Nowनई दिल्ली: कंसोर्टियम ऑफ मेडिकल, इंजीनियरिंग एंड डेंटल कॉलेज ऑफ कर्नाटक (COMEDK) ने आज यानी 21 मई को अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2024 (UGET 2024) अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। कॉमेडके यूजीईटी फाइनल आंसर की कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट comedk.org पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
New: Top Private Colleges in Karnataka Accepting COMEDK Ranks
COMEDK UGET 2026: College Predictor
Don't Miss: Top 50 B.Tech Colleges in Karnataka
Admission Alert: Jain | Presidency | Dayananda Sagar | New Horizon (NHCE)
COMEDK UGET प्रोविजनल आंसर की 2024 के खिलाफ उम्मीदवारों को चुनौती दर्ज कराने के लिए 16 मई तक का समय दिया गया था। COMEDK UGET 2024 प्रारंभिक उत्तर कुंजी के खिलाफ प्राप्त आपत्तियों पर विचार करने के बाद COMEDK UGET 2024 अंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई है।
कॉमेडके यूजीईटी रिजल्ट 2024 संस्थान द्वारा 24 मई को घोषित किया जाएगा। COMEDK UGET 2024 काउंसलिंग ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। बताया गया कि, COMEDK UGET काउंसलिंग शेड्यूल 2024 संस्थान द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द अपलोड किया जाएगा।
COMEDK UGET 2024 का आयोजन 12 मई को किया गया था। कॉमेडके यूजीईटी के माध्यम से छात्र कर्नाटक में भाग लेने वाले संस्थानों द्वारा प्रस्तावित इंजीनियरिंग, मेडिकल, डेंटल और आर्किटेक्चर कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्र होंगे। कॉमेडके यूजीईटी एंट्रेंस एग्जाम तीन सत्रों में आयोजित की गई थी।
COMEDK UGET Answer Key 2024: अंकों की गणना कैसे करें?
उम्मीदवार COMEDK उत्तर कुंजी 2024 के माध्यम से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं:
- COMEDK UGET 2024 उत्तर कुंजी व आंसर शीट से उत्तरों का मिलान करें।
- प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक जोड़ें।
- गलत उत्तर के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।
- कुल प्राप्त अंक कैंडिडेट का संभावित स्कोर होगा।
COMEDK UGET 2024 Result: आंसर की कैसे डाउनलोड करें?
नीचे बताए गए चरणों का पालन कर कैंडिडेट अपना यूजीईटी कॉमेडके आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट comedk.org पर विजिट करें।
- होमपेज पर उपलब्ध लॉगिन टैब पर क्लिक करें।
- अब, लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- स्क्रीन पर कॉमेडके यूजीईटी अंतिम उत्तर कुंजी प्रदर्शित होगी।
- छात्र अपनी आंसर शीट का मिलान करें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’