COMEDK UGET 2026 Registration: कॉमेडके यूजीईटी पंजीकरण इंजीनियरिंग प्रवेश के लिए शुरू, पात्रता मानदंड जानें
Abhay Pratap Singh | February 3, 2026 | 03:44 PM IST | 2 mins read
कॉमेडके अंडरग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट 2026 इंजीनियरिंग के लिए आवेदन की अंतिम तिथ 16 मार्च, 2026 निर्धारित की गई है।
Aspiring B.Tech students in Karnataka can explore the top 50 colleges in this e-book. It includes rankings, courses offered, fees, and entrance exams for each institute.
Check Nowनई दिल्ली: कंसोर्टियम ऑफ मेडिकल, इंजीनियरिंग एंड डेंटल कॉलेजेज ऑफ कर्नाटक (COMEDK) ने स्नातक इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अंडरग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट 2026 (UGET 2026) के लिए 3 फरवरी से पंजीकरण शुरू कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट comedk.org पर जाकर कॉमेडके यूजीईटी 2026 आवेदन पत्र भर सकते हैं।
New: Top Private Colleges in Karnataka Accepting COMEDK Ranks
COMEDK UGET 2026: College Predictor
Don't Miss: Top 50 B.Tech Colleges in Karnataka
Admission Alert: Jain | Presidency | Dayananda Sagar | New Horizon (NHCE)
पात्रता मानदंड के अनुसार, किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12 या समकक्ष परीक्षा न्यूनतम 45% अंकों के साथ पीसीएम (SC/ST/OBC के लिए 40%) में उत्तीर्ण की हो। भौतिकी, गणित और अंग्रेजी अनिवार्य विषयों के रूप में हो। साथ ही, केमिस्ट्री/ बायोटेक्नोलॉजी/ बायोलॉजी/ कंप्यूटर साइंस/ इलेक्ट्रॉनिक्स वाले कैंडिडेट भी आवेदन कर सकते हैं।
कॉमेडके यूजीईटी 2026 रजिस्ट्रेशन के लिए पीसीएम स्ट्रीम के उम्मीदवारों को 1,950 रुपये और कॉमेडके यूजीईटी व Uni-GAUGE दोनों के लिए 3,200 रुपये का शुल्क ऑनलाइन माध्यम में जमा करना होगा। कॉमेडके अंडरग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथ 16 मार्च, 2026 को दोपहर 12 बजे तक है।
ब्रोशर में कहा गया कि डिप्लोमा धारक COMEDK UGET 2026 के लिए आवेदन करने के पात्र नहीं हैं, क्योंकि इसमें लेटरल एंट्री प्रवेश की सुविधा नहीं है। कॉमेडके इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम 2026 के लिए आवेदन सुधार विंडो 10 अप्रैल को दोपहर 2 बजे खुलेगी और उम्मीदवार 13 अप्रैल को दोपहर 2 बजे बंद हो जाएगी।
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, कॉमेडके यूजीईटी 2026 परीक्षा और यूनिफाइड काउंसिल ऑफ इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम (Uni-GAUGE) 9 मई को आयोजित की जाएगी। प्रवेश पत्र 29 अप्रैल को जारी किया जाएगा। कॉमेडके मॉक टेस्ट 18 फरवरी, 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।
COMEDK Under Graduate Entrance Test 2026: कैसे आवेदन करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट कॉमेडके अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट https://comedk.org/ पर विजिट करें।
- होमपेज पर उपलब्ध, रजिस्ट्रेशन/लॉगिन टैब पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण के साथ पंजीकरण करें और लॉगिन करें।
- फॉर्म भरें, शुल्क जमा करें, सबमिट करें और प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’