COMEDK UGET 2025: कॉमेडके यूजीईटी पंजीकरण की आखिरी तिथि 20 मार्च तक बढ़ी, एग्जाम डेट और पैटर्न जानें
Abhay Pratap Singh | March 15, 2025 | 02:29 PM IST | 2 mins read
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट comedk.org पर जाकर कॉमेडके यूजीईटी 2025 आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
Aspiring B.Tech students in Karnataka can explore the top 50 colleges in this e-book. It includes rankings, courses offered, fees, and entrance exams for each institute.
Check Nowनई दिल्ली: कंसोर्टियम ऑफ मेडिकल, इंजीनियरिंग एंड डेंटल कॉलेज ऑफ कर्नाटक (COMEDK) ने स्नातक प्रवेश परीक्षा 2025 (UGET 2025) के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, अब उम्मीदवार कॉमेडके यूजीईटी 2025 के लिए 20 मार्च को दोपहर 12 बजे तक तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
New: Top Private Colleges in Karnataka Accepting COMEDK Ranks
COMEDK UGET 2026: College Predictor
Don't Miss: Top 50 B.Tech Colleges in Karnataka
Admission Alert: Jain | Presidency | Dayananda Sagar | New Horizon (NHCE)
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट comedk.org पर जाकर कॉमेडके यूजीईटी आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। अंडर ग्रेजुएड एंट्रेंस एग्जाम 2025 के लिए आवेदकों को 1950 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। कैंडिडेट डेबिट कार्ड, क्रेडिट और नेट बैंकिंग के माध्यम से कॉमेडके रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा कर सकते हैं।
अनिवार्य विषय के रूप में अंग्रेजी के साथ भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के साथ कक्षा 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों ने पीसीएम में इंटर परीक्षा 45% अंकों तथा रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवार 40% अंकों में पास किया हो। डिप्लोमा धारक आवेदन के पात्र नहीं हैं।
Also read NITTT Admit Card 2025: एनआईटीटीटी एडमिट कार्ड nittt.nta.ac.in पर जारी, एग्जाम डेट, पैटर्न जानें
पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए COMEDK 2025 फॉर्म सुधार सुविधा 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक खुली रहेगी। कॉमेडके यूजीईटी आवेदन फॉर्म में उम्मीदवारों को नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, परीक्षा शहर जैसे विवरण में सुधार की अनुमति नहीं दी गई है। COMEDK UGET 2025 एडमिट कार्ड 30 अप्रैल को जारी किया जाएगा।
कॉमेडके यूजीईटी 2025 परीक्षा 10 मई को ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए COMEDK UGET 2025 मॉक टेस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार कॉमेडके की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
COMEDK UGET 2025 परीक्षा पैटर्न के अनुसार, पेपर में कुल 180 प्रश्न होंगे। कॉमेडके पेपर में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित विषय से पश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, जबकि गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्किंग नहीं है। कॉमेडके यूजीईटी 2025 रिजल्ट 24 मई को घोषित किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल