Coal India MT Admit Card 2026: कोल इंडिया मैनेजमेंट ट्रेनी एडमिट कार्ड coalindia.in पर जारी, एग्जाम डेट जानें

Saurabh Pandey | August 21, 2026 | 03:55 PM IST | 1 min read

कोल इंडिया ने मैनेजमेंट ट्रेनी पदों के लिए आयोजित होने वाली कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है, जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

कोल इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) ने 660 मैनेजमेंट ट्रेनी पदों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। कंप्यूटर आधारित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करके आधिकारिक वेबसाइट coalindia.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

कोल इंडिया एमटी लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड एक जरूरी दस्तावेज है। इसमें उम्मीदवार का रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, शिफ्ट का समय और परीक्षा के दिन के लिए जरूरी निर्देश जैसी अहम जानकारी होती है।

Coal India MT Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया

  1. कोल इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट coalindia.in पर जाएं।
  2. अब करिअर्स सेक्शन पर क्लिक करें और मैनेजमेंट ट्रेनी एडमिट कार्ड का लिंक पर जाएं।
  3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि डालकर सबमिट पर क्लिक करें।
  4. अब एजमिट कार्ड पीडीएफ डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।

Coal India MT Admit Card 2026: परीक्षा तिथि

कोल इंडिया मैनेजमेंट ट्रेनी पदों के लिए 23 अगस्त 2026 को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और परीक्षा के दिन इसे अपने साथ परीक्षा केंद्र पर लेकर जाना होगा। बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Also read SSC MTS Havaldar Exam 2026: एसएससी एमटीएस हवलदार पद के लिए पीईटी/पीएसटी 24 अगस्त से, एडमिट कार्ड कब?

Coal India MT Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

कोल इंडिया मैनेजमेंट ट्रेनी पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन केवल कंप्यूटर-आधारित ऑनलाइन टेस्ट (CBT) के आधार पर किया जाएगा। अंतिम चयन के लिए कोई इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]