CMAT Registration 2024: सीमैट रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि कल, 24 अप्रैल से आवेदन फॉर्म में कर सकेंगे सुधार
Abhay Pratap Singh | April 22, 2024 | 11:36 AM IST | 2 mins read
कॉमन मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट 2024 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए कैंडिडेट को कैटेगरी के अनुसार 2000 रुपये और 1000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा कल यानी 23 अप्रैल को कॉमन मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट 2024 (सीमैट 2024) के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो बंद कर दी जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/CMAT के माध्यम से अंतिम तिथि तक आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवारों के लिए एनटीए द्वारा आवेदन सुधार विंडो 24 अप्रैल 2024 से खोली जाएगी। सीमैट आवेदन फॉर्म में किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर उम्मीदवार उसे 26 अप्रैल 2024 तक सही कर सकते हैं। सीमैट रजिस्ट्रेशन के लिए कैंडिडेट आवेदन शुल्क रात 11:50 बजे तक जमा कर सकते हैं।
CMAT Registration 2024: आवेदन शुल्क
आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट जैसे एससी/ एसटी/ ओबीसी-एनसीएल/ ट्रांस जेंडर आदि के लिए आवेदन शुल्क 1,000 रुपये है। वहीं, आवेदन के लिए महिला कैंडिडेट को 1,000 रुपये फीस का भुगतान करना होगा। इसके अलावा अनारक्षित श्रेणी के पुरुष आवेदकों को 2,000 रुपये फीस देनी होगी।
Also read CMAT Registration 2024: एनटीए सीमैट पंजीकरण की अंतिम तिथि 23 अप्रैल तक बढ़ी; करेक्शन डेट में भी बदलाव
CMAT Registration 2024: शैक्षणिक योग्यता
सीमैट आवेदन फॉर्म भरने के लिए आवेदक के पास किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा देने वाले कैंडिडेट भी आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं।
CMAT 2024 Registration Process: एप्लीकेशन फॉर्म भरें
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन कर अंतिम तिथि यानी 23 अप्रैल तक सीमैट 2024 रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट https://cmat.ntaonline.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर, New Candidate Registration Here लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा, जहां निर्देश पढ़ें और Proceed पर क्लिक कर आगे बढ़ें।
- आवश्यक विवरण के साथ उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन करें।
- पंजीकरण के दौरान जनरेट क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉगिन करें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- भरे गए फॉर्म को डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
CMAT Application Form 2024: एग्जाम पैटर्न
कॉमन मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट 2024 (CMAT 2024) अंग्रेजी माध्यम में तीन घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। सीमैट प्रश्न पत्र में कुल 400 अंकों के 100 प्रश्न शामिल होंगे। सीमैट 2024 एग्जाम का आयोजन एनटीए द्वारा मई 2024 में किया जा सकता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा