CMAT Registration 2024: एनटीए सीमैट पंजीकरण की अंतिम तिथि 23 अप्रैल तक बढ़ी; करेक्शन डेट में भी बदलाव
Santosh Kumar | April 19, 2024 | 02:09 PM IST | 1 min read
आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के पुरुष आवेदकों को 2,000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं महिला अभ्यर्थियों को 1,000 रुपये आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा।
Download 10 free full-length mock tests with detailed solutions to improve speed, accuracy, and exam readiness.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा कॉमन मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट 2024 (सीमैट 2024) के लिए पंजीकरण विंडो अंतिम तिथि 23 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक सीमैट 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं की है, वे आधिकारिक वेबसाइट cmat.ntaonline.in पर जाकर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इससे पहले सीमैट रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 18 अप्रैल थी।
CMAT 2027: Most Scoring Topics | 30 Day Study Plan | Current Affairs- Aug
Latest: MCQ's | PYQ's | Sample Papers | Model Papers | Practice Papers | Mock Test
New: General Awareness | Logical Reasoning | Innovation & Entrepreneurship
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-Hour CAT Masterclass | Open Mock: Experience Actual Exam
आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के पुरुष आवेदकों को 2,000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं महिला अभ्यर्थियों को 1,000 रुपये आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। इसके अलावा आरक्षित वर्ग और ट्रांसजेंडर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,000 रुपये है।
जारी अधिसूचना के अनुसार, एनटीए द्वारा आवेदन विंडो 23 अप्रैल को रात 9.50 बजे तक खुली रहेगी। हालांकि, उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान रात 11.50 बजे तक कर सकेंगे।
NTA CMAT Registration 2024: पात्रता मानदंड
NTA CMAT Correction Window 24 से 26 अप्रैल के बीच उम्मीदवारों के लिए खुली रहेगी। CMAT Exam 2024 के लिए पात्रता मानदंड की बात करें तो उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। जो उम्मीदवार अंतिम वर्ष की परीक्षा में शामिल हुए हैं वे भी आवेदन करने के पात्र होंगे। उम्मीदवारों के लिए कोई आयु सीमा तय नहीं की गई है।
CMAT 2024 Registration Process: पंजीकरण प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके सीमैट 2024 परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट cmat.ntaonline.in पर जाएं।
- होमपेज पर, "New Candidate Register Here" पर क्लिक करें।
- निर्देशों को पढ़ें और Proceed पर क्लिक कर आगे बढ़ें।
- आवश्यक विवरण के साथ आवेदन पत्र भरें।
- इसके बाद, पंजीकरण के दौरान उत्पन्न क्रेडेंशियल दर्ज करके लॉगिन करें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- डाउनलोड करें और पुष्टिकरण पृष्ठ का प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच