CMAT 2024 Application Correction: सीमैट आवेदन फॉर्म करेक्शन का आज आखिरी दिन
Saurabh Pandey | April 26, 2024 | 02:18 PM IST | 1 min read
सीमैट आवेदन फॉर्म भरने के लिए आवेदक के पास किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा देने वाले कैंडिडेट भी आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की तरफ से कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट 2024 या सीएमएटी 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन सुधार की प्रक्रिया आज यानी 26 अप्रैल को समाप्त हो जाएगी। पात्र और योग्य उम्मीदवार जिन्होंने आवेदन पत्र सफलतापूर्वक भरा हो, वे आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in/CMAT/ पर जाकर अपने आवेदन फॉर्म में वांछित बदलाव कर सकते हैं।
सीएमएटी 2024 आवेदन पत्र में करेक्शन करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि सहित अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
एनटीए की तरफ से जारी नोटिस के अनुसार, देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (सीमैट) 2024 15 मई को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित किया जाएगा। एनटीए परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची परीक्षा के 10 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा। परीक्षा 3 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी।
CMAT 2024: परीक्षा पैटर्न
कॉमन मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट 2024 अंग्रेजी माध्यम में तीन घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। सीमैट परीक्षा प्रश्न पत्र में चार सेक्शन होंगे। सीमैट प्रश्न पत्र में कुल 400 अंकों के 100 प्रश्न शामिल होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 4 अंक मिलेंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
Also read CMAT 2024 Exam Date: एनटीए ने सीमैट परीक्षा तिथि का किया ऐलान, 15 मई को होगा एग्जाम
CMAT 2024 आवेदन सुधार प्रक्रिया
- सबसे पहले सीमैट-एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CMAT/पर जाएं।
- सीमैट 2024 के लिए फॉर्म सुधार' टैब पर क्लिक करें।
- अब आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
- अब 'एप्लिकेशन फॉर्म एडिट करें' पर क्लिक करें।
- नए दस्तावेज अपलोड करें या आवश्यक परिवर्तन करें।
- यदि लागू हो तो शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।
सीमैट देश में मैनेजमेंट कार्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। यह परीक्षा एआईसीटीई से संबद्ध प्रतिभागी संस्थानों को ऐसे संस्थानों में मैनेजमेंट पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए उपयुक्त स्नातक उम्मीदवारों का चयन करने की सुविधा प्रदान करती है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल