UP CM Tourism Fellowship 2024: यूपी सीएम टूरिज्म फेलोशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू; मिलेंगे 40,000 रुपये
Abhay Pratap Singh | August 29, 2024 | 11:53 AM IST | 2 mins read
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री टूरिज्म फेलोशिप प्रोग्राम 2024 के लिए उम्मीदवार यूपी पर्यटन विभाग की वेबसाइट uptourism.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने स्नातकों के लिए मुख्यमंत्री पर्यटन फेलोशिप योजना शुरू की है। यूपी सीएम टूरिज्म फेलोशिप प्रोग्राम 2024 के तहत प्रतिभागियों को यात्रा के लिए प्रति माह 40,000 रुपये मिलेंगे। यूपी सीएम टूरिज्म फिलोशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम में शुरू कर दी गई है।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस कार्यक्रम के लिए यूपी पर्यटन विभाग की विभाग की वेबसाइट uptourism.gov.in पर जाकर 31 अगस्त या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री टूरिज्म फेलोशिप प्रोग्राम 2024 का उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना है।
किसी भी स्ट्रीम में न्यूनतम 60% अंकों या प्रथम श्रेणी में स्नातक की डिग्री हासिल करने वाले उम्मीदवार आवेदन के लिए पात्र होंगे। उम्मीदवार को कंप्यूटर नॉलेज के साथ ही हिन्दी (देवनागरी लिपि में लिखित) और अंग्रेजी दोनों भाषाओं का ज्ञान होना चाहिए।
टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट में बीबीए/ बीए/ एमए/ एमफिल/ पीएचडी करने वाले और हॉस्पिटैलिटी टूरिज्म एंड ट्रैवल में एमबीए, टूरिज्म एंड ट्रैवल में पीजी डिप्लोमा डिप्लोमा वाले शोध छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी। शैक्षणिक योग्यता संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
यूपी सीएम पर्यटन फेलोशिप कार्यक्रम 2024 के तहत आवेदन करने वाले किसी भी वर्ग के उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। वहीं, आवेदक की आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री पर्यटन फेलोशिप कार्यक्रम नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में उम्मीदवारों को छूट भी दी जाएगी।
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के बताया कि, चयनित उम्मीदवारों को उनके कार्य और क्षेत्रीय यात्राओं के लिए 40,000 रुपये प्रति माह मिलेंगे। यूपी सीएम फेलोशिप प्रोग्राम के तहत उम्मीदवारों के चयन के लिए चार चरणों यानी स्क्रीनिंग टेस्ट, आवेदनों का मूल्यांकन, वस्तुनिष्ठ स्कोरिंग और साक्षात्कार को शामिल किया गया है।
CM Tourism Fellowship Scheme: कैसे आवेदन करें?
शुरुआत में यह कार्यक्रम 1 वर्ष के लिए होगा, जिसे बाद में एक अतिरिक्त वर्ष के लिए बढ़ाया जा सकता है। उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके सीएम पर्यटन फेलोशिप स्कीम के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
- यूपी पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट uptourism.gov.in पर विजिट करें।
- “सीएम टूरिज्म फेलोशिप प्रोग्राम रिसर्च स्कॉलर भर्ती” लिंक पर क्लिक करें।
- एक नए वेब पेज पर पुनः निर्देशित किया जाएगा, यहां “अभी आवेदन करें” पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और अन्य विवरण का उपयोग करके पंजीकरण करें।
- मेल पर भेजे गए पंजीकृत ईमेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके अभ्यर्थी लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म भरें व प्रक्रिया पूरी होने के बाद फॉर्म को सबमिट करें और पेज डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा