CLAT Counselling 2026: क्लैट राउंड 2 अलॉटमेंट लिस्ट consortiumofnlus.ac.in पर जारी, 29 जनवरी तक जमा करें शुल्क
Abhay Pratap Singh | January 22, 2026 | 10:51 AM IST | 1 min read
क्लैट काउंसलिंग के माध्यम से शैक्षणिक वर्ष 2026-2027 में शुरू होने वाले 5 वर्षीय एकीकृत एलएलबी और एलएलएम कार्यक्रमों में छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा।
नई दिल्ली: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) ने क्लैट काउंसलिंग 2026 के लिए राउंड 2 सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी है। स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) लॉ कार्यक्रमों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने वाले कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर क्लैट राउंड 2 अलॉटमेंट लिस्ट 2026 जांच सकते हैं।
क्लैट राउंड 2 काउंसलिंग 2026 में सीट आवंटित उम्मीदवारों को 22 जनवरी को सुबह 10:00 बजे से 29 जनवरी को दोपहर 1:00 बजे के बीच सीट पुष्टि के लिए शुल्क का भुगतान करना होगा। क्लैट काउंसलिंग 2026 राउंड 3 सीट अलॉटमेंट लिस्ट 5 फरवरी को सुबह 10:00 बजे जारी की जाएगी।
नोटिस में कहा गया कि, “यदि किसी कैंडिडेट ने फ्रीज ऑप्शन चुना है और किसी भी राउंड में अलॉट किए गए एनएलयू में एडमिशन ले लिया है, लेकिन 30 मई के बाद प्रवेश वापस ले लेता है, तो 5,000 रुपये काट लिए जाएंगे और कन्फर्मेशन फीस जब्त कर ली जाएगी।”
क्लैट 2026 काउंसलिंग कुल पांच राउंड में आयोजित की जाएगी। क्लैट काउंसलिंग के माध्यम से शैक्षणिक वर्ष 2026-2027 में शुरू होने वाले 5 वर्षीय एकीकृत एलएलबी और एलएलएम कार्यक्रमों में छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। क्लैट 2026 राउंड 2 अलॉटमेंट लिस्ट consortiumofnlus.ac.in/clat-2026/second-list.html पर जांच सकते हैं।
अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिरक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in/clat-2026/ पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
CLAT 2026 Counselling: प्रवेश के लिए आवश्यक दस्तावेज
क्लैट काउंसलिंग 2026 अलॉटमेंट लिस्ट में आवंटित उम्मीदवारों को संस्थान में प्रवेश के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
- कक्षा 10वीं, 12वीं की मार्कशीट
- क्लैट 2026 एडमिट कार्ड
- चरित्र प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- दिव्यांग सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
- अन्य सहायक दस्तावेज।
अगली खबर
]MPPSC FSO Result 2025: एमपीपीएससी फूड सेफ्टी ऑफिसर रिजल्ट घोषित, इंटरव्यू के लिए सफल उम्मीदवारों की सूची जारी
इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर उपलब्ध है। लिखित परीक्षा 14 दिसंबर को इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर सहित प्रमुख केंद्रों पर आयोजित की गई। सफल उम्मीदवार अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण की तैयारी कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल