CLAT 2026: क्लैट पंजीकरण consortiumofnlus.ac.in पर शुरू, पात्रता मानदंड, शुल्क, परीक्षा तिथि, सिलेबस जानें
Saurabh Pandey | August 1, 2025 | 10:58 PM IST | 2 mins read
CLAT 2026 के लिए आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन जमा किए जाने हैं। CLAT 2026 परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी।
Download CLAT 2027 sample paper PDF with the latest exam pattern. Practice descriptive questions, improve accuracy, and strengthen your preparation for the upcoming CLAT exam.
Download Ebookनई दिल्ली : कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (CNLU) ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज यानी 1 अगस्त से शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार CLAT 2026 के लिए आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर 2025 है।
Weekly Mock Test: Full Mock Test | Legal | Logical | English | Quantitative | GK & CA
Also See: PYQ's | Maths Ques | Constitutional law | Quant | Grammar Imp. Topics
Current Affairs: July | Aug | Sep | Prep: 30-Day Preparation Plan
CLAT 2027 Sample Papers: Full Sample Papers | Legal Reasoning | Logical Reasoning | GK & CA
क्लैट 2026 यूजी, पीजी प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है।
CLAT 2026: पात्रता मानदंड
पात्रता मानदंड के अनुसार, CLAT 2026 के माध्यम से एलएलबा पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों को प्रवेश परीक्षा में पात्र होने के लिए अपनी कक्षा 12 में कम से कम 45% अंक होने चाहिए। अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), और विकलांग व्यक्ति (PwD) श्रेणियों के उम्मीदवारों को CLAT 2026 के माध्यम से यूजी कार्यक्रमों के लिए आवेदन करने के लिए कक्षा 12 में न्यूनतम 40% अंकों की आवश्यकता है।
एलएलएम पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए, उम्मीदवारों के पास कम से कम 50% अंकों के साथ एलएलबी में यूजी डिग्री होनी चाहिए। एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए, CLAT 2026 के माध्यम से पीजी प्रवेश के लिए न्यूनतम अंकों की आवश्यकता 45% है। मार्च/अप्रैल, 2026 में क्वालीफाइंग परीक्षा देने वाले उम्मीदवार भी आवेदन करने के पात्र हैं। हालांकि, उन्हें प्रवेश के समय क्वालीफाइंग परीक्षा उत्तीर्ण करने का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।
CLAT 2026: आवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 4,000 रुपये है, जबकि एससी/एसटी/बीपीएल/दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 3,500 रुपये है। पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों की लागत 500 रुपये है। यह CLAT 2026 के आवेदन शुल्क में शामिल नहीं है।
CLAT 2026: परीक्षा तिथि
कंसोर्टियम 7 दिसंबर को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक एक ही पाली में पेन और पेपर आधारित CLAT 2026 आयोजित करेगा।
CLAT UG 2026: परीक्षा सिलेबस
क्लैट 2026 यूजी 2 घंटे की परीक्षा होगी, जिसमें 120 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक का नकारात्मक अंकन होगा। ये प्रश्न निम्नलिखित 5 विषयों में विभाजित होंगे-
- अंग्रेजी भाषा
- सामान्य ज्ञान सहित समसामयिक घटनाएं
- लीगल रीजनिंग
- लॉजिकल रीजनिंग
- मात्रात्मक तकनीकें (Quantitative Techniques)
CLAT PG 2026: परीक्षा पैटर्न
क्लैट पीजी 2026 में छात्रों की कॉम्प्रिहेंशन एबिलिटी पर जोर दिया जाएगा। यह 120 मिनट की अवधि का होगा और इसमें निम्नलिखित खंड होंगे- पहले खंड में 120 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे, प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक का नकारात्मक अंकन होगा।
CLAT PG 2026: परीक्षा सिलेबस
प्रश्नपत्र स्नातक कार्यक्रम के अनिवार्य विषयों पर आधारित होगा और इसमें संवैधानिक कानून (Constitutional Law), न्यायशास्त्र (Jurisprudence), प्रशासनिक कानून (Administrative Law), अनुबंध कानून (Law of Contract), अपकृत्य (Torts), पारिवारिक कानून (Family Law), आपराधिक कानून (Criminal Law), संपत्ति कानून (Property Law), कंपनी कानून (Company Law), सार्वजनिक अंतर्राष्ट्रीय कानून (Public International Law), कर कानून (Tax Law), पर्यावरण कानून और श्रम एवं औद्योगिक कानून (Environmental Law, and Labour & Industrial Law) शामिल होंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार