CISCE Postpones Psychology Exam: सीआईएससीई 12वीं बोर्ड मनोविज्ञान परीक्षा स्थगित, 4 अप्रैल को होगा एग्जाम
Press Trust of India | March 27, 2024 | 09:22 AM IST | 1 min read
इससे पहले प्रश्नपत्र लीक की खबरों के बीच 26 फरवरी को सीआईएससीई ने अप्रत्याशित परिस्थितियों का हवाला देते हुए रसायन विज्ञान की परीक्षा भी स्थगित की थी।
नई दिल्ली: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) बोर्ड ने एक केंद्र पर प्रश्नपत्र के पैकेट खो जाने का हवाला देते हुए 12वीं कक्षा की मनोविज्ञान परीक्षा स्थगित कर दी है। अब बोर्ड की ओर से यह परीक्षा 4 अप्रैल को आयोजित की जाएगी. परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होगी।
बता दें कि आईएससी साइकोलॉजी की परीक्षा आज यानी 27 मार्च को आयोजित होने वाली थी, लेकिन बोर्ड ने पेपर खो जाने हवाला देते हुए इसे स्थगित कर दिया है। छात्र इससे जुड़ी जानकारी आधिकारिक नोटिस के माध्यम से भी जान सकते हैं।
बोर्ड की उप सचिव संगीता भाटिया ने कहा कि परीक्षा केंद्र ने 12वीं कक्षा के मनोविज्ञान प्रश्नपत्र के खो जाने की सूचना दी है इसलिए परीक्षा स्थगित कर दी गई है। साथ ही उन्होने कहा कि केंद्रों को जल्द से जल्द प्रश्नपत्र संयोजक को सौंपना चाहिए।
Also read CISCE Exam 2024: आईएससी रसायन विज्ञान का पेपर स्थगित, अब 21 मार्च को होगी परीक्षा
केमिस्ट्री की परीक्षा भी हुई थी स्थगित
इससे पहले प्रश्न पत्र लीक की खबरों के बीच, 26 फरवरी को काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने अप्रत्याशित परिस्थितियों का हवाला देते हुए रसायन विज्ञान के लिए कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा स्थगित कर दी थी। हालांकि, बोर्ड ने पेपर लीक की पुष्टि नहीं की थी।
इसके बाद आईएससी वर्ष 2024 रसायन विज्ञान पेपर -1 (थ्योरी) परीक्षा 21 मार्च 2024 को दोपहर 2 बजे से आयोजित की गई थी। बता दें कि आईएससी 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू हुई थीं और अब 4 अप्रैल तक चलेंगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल