UPSC: सीआईसी ने यूपीएससी को अभ्यर्थियों के सिविल सेवा परीक्षा में बैठने का वर्षवार रिकॉर्ड रखने की सलाह दी
Press Trust of India | November 18, 2026 | 03:51 PM IST | 2 mins read
आदेश में कहा गया, ''यूपीएससी द्वारा आयोजित परीक्षाओं में अलग-अलग अभ्यर्थियों के शामिल होने की संख्या से जुड़ी जानकारी का प्रशासनिक और जनहित की दृष्टि से काफी महत्व हो सकता है।''
नई दिल्ली: केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) को सिविल सेवा परीक्षा में अभ्यर्थियों के वर्षवार बैठने की संख्या का व्यवस्थित रिकॉर्ड रखने की संभावना पर विचार करने की सलाह दी है। आयोग ने कहा कि इस तरह की जानकारी का प्रशासनिक और जनहित की दृष्टि से काफी महत्व है। यह सलाह सीआईसी ने एक अभ्यर्थी की अपील का निपटारा करते हुए दी।
अभ्यर्थी ने यूपीएससी द्वारा आयोजित पिछली सिविल सेवा परीक्षाओं में उसके शामिल होने की संख्या का ब्योरा मांगा था। यूपीएससी ने यह जानकारी देने में असमर्थता जताई थी, क्योंकि उसके पास अभ्यर्थियों द्वारा पहले ही इस्तेमाल किए जा चुके परीक्षा के प्रयासों का संकलित ब्योरा उपलब्ध नहीं था।
इसके बाद अभ्यर्थी ने सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम के तहत सीआईसी का रुख किया। आदेश में सूचना आयुक्त जया वर्मा सिन्हा ने कहा कि हालांकि आरटीआई अधिनियम के तहत लोक प्राधिकारों के लिए ऐसी जानकारी तैयार करना या संकलित करना अनिवार्य नहीं है जो उनके रिकॉर्ड में मौजूद नहीं है, लेकिन इस तरह का ब्योरा रखना महत्वपूर्ण उद्देश्य पूरा कर सकता है।
आदेश में कहा गया, ''यूपीएससी द्वारा आयोजित परीक्षाओं में अलग-अलग अभ्यर्थियों के शामिल होने की संख्या से जुड़ी जानकारी का प्रशासनिक और जनहित की दृष्टि से काफी महत्व हो सकता है।'' आदेश में कहा गया कि अभ्यर्थी पात्रता, रिकॉर्ड के सत्यापन और परीक्षा में शामिल होने के प्रयासों से जुड़े विवादों के निपटारे जैसे उद्देश्यों के लिए अक्सर इस तरह की जानकारी मांगते हैं।
आरटीआई अधिनियम की धारा 25(5) के तहत प्राप्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए सीआईसी ने यूपीएससी को अभ्यर्थियों के परीक्षा में बैठने का वर्षवार रिकॉर्ड व्यवस्थित तरीके से रखने और जरूरत पड़ने पर उसे आसानी से उपलब्ध कराने की संभावना पर विचार करने की सलाह दी। यूपीएससी ने अपने जवाब में आवेदक को बताया था कि किसी अभ्यर्थी के परीक्षा में बैठने से जुड़ी जानकारी संकलित रूप में उपलब्ध नहीं है।
यूपीएससी ने उसे अपनी वेबसाइट पर दिए गए अक्सर पूछे जाने वाले सवालों (एफएक्यू) को देखने की सलाह दी थी। हालांकि, सीआईसी ने स्पष्ट किया कि आरटीआई अधिनियम के तहत किसी लोक प्राधिकार के लिए ऐसी जानकारी तैयार करना या आंकड़ों का संकलन करना अनिवार्य नहीं है, जो उसके रिकॉर्ड में उपलब्ध नहीं हैं। आदेश में कहा गया, ''यह सलाह सिफारिश के तौर पर दी गई है और इसका उद्देश्य आरटीआई अधिनियम, 2005 के तहत पारदर्शिता, जवाबदेही तथा रिकॉर्ड के प्रभावी प्रबंधन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाना है।''
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी