CG NMMS Result 2025: छत्तीसगढ़ एनएमएमएस रिजल्ट cgbse.nic.in पर जारी; जिलेवार चयनित उम्मीदवारों की सूची जांचें
Abhay Pratap Singh | May 19, 2025 | 09:28 PM IST | 1 min read
नेशनल-मीन्स-कम मेरिट स्कॉलरशिप (NMMS) 2025 के तहत चयनित छात्रों को उनकी शैक्षणिक पढ़ाई में मदद के लिए प्रति वर्ष 12,000 रुपए की वित्तीय सहायता दी जाएगी।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने आज 19 मई को कक्षा 8 के छात्रों के लिए राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति (NMMS) 2025 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। एग्जाम में उपस्थित हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in के माध्यम से अपना सीजी एनएमएमएस रिजल्ट 2025 देख सकते हैं।
छत्तीसगढ़ एनएमएमएस परीक्षा परिणाम 2025 में 13,443 छात्र उत्तीर्ण घोषित किए गए, जिनमें से 2,246 छात्रों ने छात्रवृत्ति के लिए अर्हता प्राप्त किया है। बता दें कि, छत्तीसगढ़ एनएमएमएस परीक्षा 2025 के लिए कुल 32,825 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, इनमें से 31,016 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMSE) दिनांक 16.02.2025 को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित की गई। उक्त परीक्षा का सम्पूर्ण परिणाम संलग्न सूची के अनुसार है। परीक्षा परिणाम मण्डल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर उपलब्ध है। परीक्षार्थियों से आग्रह है कि वे अपने परीक्षा परिणाम अवलोकन करें।”
छत्तीसगढ़ नेशनल-मीन्स-कम मेरिट स्कॉलरशिप 2025 के लिए के लिए कुल 2246 छात्र चयनित किए गए। चयनित छात्रों को उनकी शैक्षणिक पढ़ाई में मदद के लिए प्रति वर्ष 12,000 रुपए की वित्तीय सहायता मिलेगी। छात्रवृत्ति कोटा राज्य के 28 जिलों में वितरित किया गया था, जिसमें एससी के लिए 268 सीटें, एसटी के लिए 686 और अनारक्षित श्रेणी के लिए 1,292 सीटें आरक्षित थीं।
Also read सरकारी मेडिकल-इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले पर एससी-ओबीसी छात्रों को हरियाणा सरकार देगी छात्रवृत्ति
CG National Means-cum-Merit Scholarship Result 2025: जिलावार चयनित छात्रों की संख्या
छत्तीसगढ़ एनएमएमएस 2025 में जिलेवार चयनित छात्रों की संख्या नीचे सारणी में जांच सकते हैं:
| क्रम संख्या | जिला | दर्ज | उपस्थिति | उत्तीर्ण | चयन |
|---|---|---|---|---|---|
|
1 |
रायपुर |
1163 |
1089 |
468 |
179 |
|
2 |
महासमुंद |
683 |
652 |
314 |
90 |
|
3 |
धमतरी |
2030 |
1958 |
884 |
79 |
|
4 |
दुर्ग |
4320 |
4258 |
2029 |
239 |
|
5 |
बेमेतरा |
1119 |
1074 |
398 |
68 |
|
6 |
राजनांदगांव |
5543 |
5242 |
1917 |
141 |
|
7 |
कवर्धा(कबीरधाम) |
215 |
205 |
89 |
51 |
|
8 |
कांकेर |
5226 |
5165 |
2919 |
356 |
|
9 |
दंतेवाड़ा |
28 |
26 |
7 |
7 |
|
10 |
बस्तर |
22 |
20 |
2 |
2 |
|
11 |
बिलासपुर |
212 |
199 |
76 |
76 |
|
12 |
जांजगीर |
4158 |
3557 |
895 |
84 |
|
13 |
सक्ती |
316 |
303 |
162 |
49 |
|
14 |
कोरबा |
154 |
147 |
79 |
78 |
|
15 |
सरगुजा |
48 |
46 |
27 |
27 |
|
16 |
सूरजपुर |
28 |
27 |
13 |
13 |
|
17 |
कोरिया |
54 |
47 |
24 |
24 |
|
18 |
बलरामपुर |
16 |
14 |
8 |
8 |
|
19 |
रायगढ़, सारंगढ़ |
3172 |
2968 |
1420 |
289 |
|
20 |
जशपुर |
84 |
74 |
31 |
31 |
|
21 |
बलौदाबाजार |
242 |
219 |
75 |
75 |
|
22 |
सुकमा |
116 |
109 |
331 |
15 |
|
23 |
मुंगेली |
305 |
285 |
114 |
67 |
|
24 |
बालोद |
1766 |
1629 |
762 |
92 |
|
25 |
गरियाबंद |
1579 |
1490 |
606 |
49 |
|
26 |
कोण्डागांव |
194 |
182 |
84 |
50 |
|
27 |
नारायणपुर |
8 |
8 |
4 |
4 |
|
28 |
बीजापुर |
24 |
23 |
3 |
3 |
|
|
योग |
32825 |
31016 |
13443 |
2246 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा