Chhattisgarh के सरकारी स्कूल में बीयर पीती दिखीं छात्राएं, वीडियो वायरल, जांच के आदेश
Press Trust of India | September 10, 2024 | 05:14 PM IST | 1 min read
छात्राओं ने जांच टीम को बताया कि वीडियो बनाते समय उन्होंने मजे के लिए बीयर की बोतलें लहराईं, लेकिन बीयर नहीं पी।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सरकारी स्कूल में छात्राओं द्वारा बीयर पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसके बाद शिक्षा अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारी ने मंगलवार (10 सितंबर) को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि वायरल वीडियो मस्तूरी इलाके के भटचौरा गांव के सरकारी स्कूल का है और इसे 29 जुलाई को शूट किया गया था। बिलासपुर के जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू ने बताया कि वीडियो में लड़कियों को बीयर और सॉफ्ट ड्रिंक पीते हुए देखा जा सकता है।
उन्होंने बताया कि घटना की जांच के लिए 3 सदस्यीय समिति गठित की गई है। टीम ने सोमवार को संबंधित छात्राओं और शिक्षकों के बयान दर्ज किए। साहू ने बताया कि छात्राओं ने जांच टीम को बताया कि वीडियो बनाते समय उन्होंने मजे के लिए बीयर की बोतलें लहराईं, लेकिन बीयर नहीं पी थी।
स्कूल प्रमुख के खिलाफ कार्रवाई
अधिकारी ने कहा, "स्कूलों में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, यह सुनिश्चित करने के लिए प्रिंसिपल और स्कूल प्रमुख के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही इसमें शामिल छात्राओं के अभिभावकों को नोटिस भेजा जाएगा।"
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, 29 जुलाई को कुछ लड़कियों ने अपनी सहपाठी का जन्मदिन क्लासरूम में मनाया और पार्टी के दौरान कथित तौर पर बीयर पी। बाद में एक छात्रा ने वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर दीं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार