CG Vyapam Answer key 2025: छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की मॉडल उत्तर कुंजी जारी, दर्ज कराएं आपत्तियां
Abhay Pratap Singh | September 19, 2025 | 12:25 PM IST | 2 mins read
सीजी पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2025 पर ऑनलाइन माध्यम में 23 सितंबर तक चुनौती दर्ज करा सकते हैं।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (CG Vyapam) ने छत्तीसगढ़ जिला पुलिस बल में आरक्षक संवर्ग पदों की लिखित भर्ती परीक्षा की मॉडल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर सीजी पुलिस कांस्टेबल मॉडल आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 में उपस्थित उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 23 सितंबर तक का समय दिया गया है। सीजी व्यापम कांस्टेबल आंसर की 2025 पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया है। हालांकि, आपत्तियां दर्ज कराने लिए उम्मीदवारों को पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करना होगा।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “अभ्यर्थी वेबसाइट पर प्रदर्शित उत्तरों पर सप्रमाण दावा-आपत्ति 23 सितंबर 2025, दोपहर 3:00 बजे तक अपने व्यापम प्रोफाइल में लॉगिन कर दर्ज करा सकते हैं। आपत्तियां दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 50 रुपए शुल्क देना होगा। शुल्क भुगतान के बिना आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी नहीं होगी।”
परीक्षा मंडल ने कहा कि, डाक एवं स्वयं उपस्थित होकर पेश किए गए दावा-आपत्ति तथा समय-सीमा के बाद पोर्टल पर उपस्थित होकर उठाए गए दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं होंगे। प्राप्त आपत्तियों की विषय विशेषज्ञ द्वारा समीक्षा के बाद छत्तीसगढ़ कांस्टेबल फाइनल आंसर की और सीजी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 जारी किया जाएगा।
उम्मीदवार सीजी व्यापम पुलिस कांस्टेबल आंसर की की सहायता से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। अंकन योजना के अनुसार उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए सीजी व्यापम की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
CG Police Answer Key 2025: डाउनलोड करें
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके कैंडिडेड सीजी पुलिस मॉडल आसंर की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘मॉडल आसंर’ टैब पर क्लिक करें।
- अब, सीजी पुलिस लिखित परीक्षा मॉडल उत्तर कुंजी पर जाएं।
- कैंडिडेट आंसर की जांचें और आवश्यकता होने पर आपत्तियां दर्ज कराएं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार