CG Board Syllabus 2026-27: छत्तीसगढ़ बोर्ड ने कक्षा 9, 10, 11 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए सिलेबस जारी किया
Santosh Kumar | July 14, 2026 | 11:47 AM IST | 2 mins read
छत्तीसगढ़ बोर्ड ने 2026-27 शैक्षणिक सत्र से साल में दो बार बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करने का नया नियम लागू किया है। 2027 में, पहली बोर्ड परीक्षा फरवरी और मार्च के बीच होगी और दूसरी परीक्षा जून-जुलाई में आयोजित की जाएगी।
Check the CGBSE 10th Syllabus 2027 with subject-wise topics, exam pattern and marking scheme. Download the latest syllabus PDF and plan your board preparation effectively.
Check Nowनई दिल्ली: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीजीबीएसई) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9, 10, 11 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं का विस्तृत सिलेबस जारी कर दिया है। अपडेट किए गए ब्लूप्रिंट और पाठ्यक्रम सीजीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। सीजीबीएसई पाठ्यक्रम 2026-27 पोर्टल पर विषयवार जारी किया गया है।
नए सिलेबस में विषय के अनुसार जरूरी टॉपिक, ब्लूप्रिंट, अंक वितरण और पढ़ाने की योजनाएं शामिल हैं। यह सिलेबस एनईपी के अनुसार बनाया गया है, जिसमें प्रैक्टिकल और स्किल डेवलपमेंट पर खास जोर दिया गया है।
CG Board Syllabus 2026-27: सिलेबस की पीडीएफ पोर्टल पर
छात्र अब ऑफिशियल वेबसाइट से पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। हाई स्कूल लेवल (क्लास 9 और 10) पर भाषा समूहों, अनिवार्य विषयों और वैकल्पिक विषयों के लिए अलग-अलग सिलेबस जारी किए गए हैं।
क्लास 11 और 12 के लिए आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के लिए डिटेल्ड सिलेबस उपलब्ध हैं, जिनमें नए यूनिट और मार्किंग स्कीम शामिल हैं। सत्र 2026-27 की परीक्षाओं में इस नए सिलेबस के आधार पर ही प्रश्न पूछे जाएंगे।
Also read UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
CG Board Syllabus 2026-27: सीजी बोर्ड सिलेबस कैसे चेक करें?
छात्र नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से सीजी बोर्ड परीक्षा 2026 का सिलेबस जांच सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर सीजी बोर्ड 2026 सिलेबस लिंक दिखेगा।
- यहां पेज पर छात्र संबंधित कक्षा लिंक पर क्लिक करें।
- सीजी बोर्ड 2026 सिलेबस जांचें व डाउनलोड करें।
CG Board Exam 2026-27: अगले साल से दो बार बोर्ड परीक्षाएं
छत्तीसगढ़ बोर्ड ने 2026-27 शैक्षणिक सत्र से साल में दो बार बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करने का नया नियम लागू किया है। 2027 में, पहली बोर्ड परीक्षा फरवरी और मार्च के बीच होगी और दूसरी परीक्षा जून-जुलाई में आयोजित की जाएगी।
नई गाइडलाइंस के अनुसार, रेगुलर स्टूडेंट का स्टेटस बनाए रखने के लिए कम से कम 75 प्रतिशत अटेंडेंस जरूरी होगी। अगर कोई स्टूडेंट तय अटेंडेंस की जरूरत को पूरा नहीं कर पाता है, तो उसे रेगुलर स्टूडेंट नहीं माना जाएगा।
अगली खबर
]CBSE 10th Second Board Result 2026 LIVE: सीबीएसई 10वीं सेकंड बोर्ड रिजल्ट में देरी क्यों? क्या भूल गया सीबीएसई
सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और डिजिलॉकर वेबसाइट results.digilocker.gov.in पर जारी किया जाएगा। बोर्ड की ओर से अभी तक सीबीएसई 10वीं सेकंड बोर्ड रिजल्ट 2026 की कोई आधिकारिक डेट घोषित नहीं की गई है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार