Chhath Puja 2024: दिल्ली में छठ पूजा के लिए 7 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित; बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज
Santosh Kumar | November 2, 2024 | 04:26 PM IST | 1 min read
यह घोषणा दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के सक्सेना द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अवकाश घोषित करने का अनुरोध करने के कुछ घंटों बाद की गई।
नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने छठ पूजा के लिए 7 नवंबर को राजधानी में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस सार्वजनिक अवकाश के कारण 7 नवंबर को दिल्ली के सभी सरकारी, निजी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। यह घोषणा दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर 7 नवंबर को अवकाश घोषित करने के अनुरोध के कुछ घंटों बाद की गई।
छठ पूजा बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में बड़ी श्रद्धा के साथ मनाई जाती है। इन दोनों राज्यों के लाखों लोग देश की राजधानी दिल्ली में रहते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना ने छुट्टी घोषित की है।
एक्स पर घोषणा करते हुए आतिशी ने लिखा, "मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि दिल्ली सरकार ने छठ के त्योहार के लिए 7 नवंबर को अवकाश घोषित करने का फैसला किया है, ताकि पूर्वांचल के हमारे सभी भाई-बहन इस त्योहार को बड़े धूमधाम से मना सकें।"
Also read AIIMS Delhi: दिल्ली एम्स की शाखा गाजियाबाद में स्थापित होगी - यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ
Chhath Puja 2024: उपराज्यपाल ने किया था आग्रह
उन्होंने इस फैसले के बारे में अपने हस्ताक्षरित आदेश को भी साझा किया। आदेश में कहा गया है, "छठ पूजा दिल्ली के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण त्योहार है, इसलिए 7 नवंबर, 2024 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है।"
इससे पहले, राज निवास दिल्ली ने ट्विटर पर पोस्ट किया कि उपराज्यपाल ने मुख्यमंत्री से 7 नवंबर, 2024 को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की फाइल को आगे बढ़ाने का अनुरोध किया है।
यह त्यौहार सूर्य देव की पूजा के लिए समर्पित है, जिसमें लोग चार दिनों तक सख्त नियमों का पालन करते हैं। अनुष्ठानों में उपवास, उगते और डूबते सूर्य को जल चढ़ाना, पवित्र स्नान और पानी में खड़े होकर ध्यान करना शामिल है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार