CGPSC SSE Exam Date 2026: सीजीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा प्रीलिम्स की डेट घोषित, शिफ्ट टाइमिंग्स जानें
Saurabh Pandey | February 14, 2026 | 10:47 AM IST | 2 mins read
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर राज्य सेवा परीक्षा (एसएसई) 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में 239 पदों को भरा जाना है। आवेदन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर चुके उम्मीदवार अब अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने राज्य सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2025 के लिए लिखित परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से परीक्षा तिथि देख सकते हैं।
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर राज्य सेवा परीक्षा (एसएसई) 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में 239 पदों को भरा जाना है। आवेदन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर चुके उम्मीदवार अब अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
सीजीपीएससी राज्य सेवा 2026 के एडमिट कार्ड पर छपी सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक सत्यापित करना चाहिए। इसमें उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर, पंजीकरण या आवेदन संख्या, परीक्षा का चरण (प्रारंभिक या मुख्य), परीक्षा तिथि, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा केंद्र का पूरा पता, साथ ही उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर जैसी आवश्यक जानकारी शामिल है।
CGPSC SSE Exam: परीक्षा तिथि
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की तरफ से राज्य सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2025 की लिखित परीक्षा 22 फरवरी 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके साथ लेकर जाना होगा।
|
परीक्षा तिथि
|
दिन
|
समय
|
विषय
|
|
22.02.2026
|
रविवार
|
सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक
|
सामान्य अध्ययन (General Studies)
|
|
22.02.2026
|
रविवार
|
दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक
|
एप्टीट्यूड टेस्ट (Aptitude Test)
|
CGPSC SSE 2026: इन जिलों में होगी परीक्षा
सीजीपीएससी एसएसई प्रीलिम्स परीक्षा सरगुजा (अंबिकापुर), कोरिया (बैकुण्ठपुर), बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, दंतेवाड़ा, बस्तर (जगदलपुर), जांजगीर-चांपा, जशपुर, कबीरधाम, उत्तर बस्तर कांकेर, कोरबा, महासमुन्द, रायपुर, रायगढ़, राजनांदगांव, बलौदाबाजार-भाटापारा, बलरामपुर-रामानुजगंज, सूरजपुर, गरियाबंद, नारायणपुर, कोण्डागांव, बीजापुर, सुकमा, बेमेतरा, बालोद, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, मुंगेली, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छ.ग.) के जिलों में निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी।
CGPSC SSE Recruitment: रिक्तियों की संख्या
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने राज्य सेवा परीक्षा (एसएसई) 2025 के तहत कुल 238 रिक्तियां जारी की हैं। इस भर्ती अभियान में डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी, सहायक निदेशक, वाणिज्यिक कर अधिकारी, जिला उत्पाद शुल्क अधिकारी, नायब तहसीलदार, श्रम अधिकारी और कई अन्य प्रशासनिक एवं विभागीय पदों जैसे प्रतिष्ठित पद शामिल हैं।
CGPSC SSE Vacancy 2026: चयन प्रक्रिया
- प्रारंभिक परीक्षा (वस्तुनिष्ठ)
- मुख्य परीक्षा (वर्णनात्मक)
- साक्षात्कार / व्यक्तित्व परीक्षण
- दस्तावेज सत्यापन
- फाइनल मेरिट लिस्ट
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच