CGPSC SSE Main Exam 2023: छत्तीसगढ़ एसएसई मुख्य परीक्षा रजिस्ट्रेशन का आखिरी मौका आज; परीक्षा 24 जून से
Santosh Kumar | May 2, 2024 | 12:24 PM IST | 1 min read
CGPSC SSE Main Exam 2023 में उपस्थित होने वाले राज्य के बाहर के उम्मीदवारों को 400 रुपये का पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) द्वारा राज्य सेवा परीक्षा (एसएसई) मुख्य 2023 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज (2 मई) बंद कर दी जाएगी। जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं, उन्हें जल्द ही मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहिए। छात्र सीजीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं। आयोग 3 मई से करेक्शन विंडो खोलेगा।
सीजीपीएससी एसएसई मुख्य परीक्षा 2023 में उपस्थित होने वाले राज्य के बाहर के उम्मीदवारों को 400 रुपये का पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा। उम्मीदवार नेट बैंकिंग, यूपीआई, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन मोड में शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
सीजीपीएससी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2023 के लिए सुधार विंडो 7 मई तक उम्मीदवारों के लिए खुली रहेगी। आयोग द्वारा सीजीपीएससी एसएसई मुख्य परीक्षा का आयोजन 24 से 27 जून तक किया जाएगा। सीजीपीएससी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड आयोग द्वारा परीक्षा शुरू होने से लगभग एक सप्ताह पहले जारी किया जाएगा।
Also read CSPDCL Recruitment 2024: छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती
CGPSC SSE Main Exam 2023: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके सीजीपीएससी एसएसई मुख्य परीक्षा के लिए आसानी से आवेदन कर सकते हैं-
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर Online Application Link पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉगिन करें।
- CGPSC SSE Main 2023 आवेदन पत्र भरें।
- शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
- भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रख लें।
बता दें कि राज्य सेवा परीक्षा 2023 के माध्यम से कुल 242 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। उम्मीदवारों का अंतिम चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और शारीरिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। सीजीपीएससी एसएसई प्रारंभिक परीक्षा 11 फरवरी 2024 को आयोजित की गई थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल