CGPSC SES Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, शुल्क, पात्रता मानदंड
Saurabh Pandey | May 13, 2026 | 05:33 PM IST | 2 mins read
छत्तीसगढ़ राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा के लिए उम्मीदवार का चयन परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा के लिए अंबिकापुर, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग-भिलाई एवं जगदलपुर परीक्षा केन्द्र होगा।
नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने राज्य अभियांत्रिकी सेवा (एसईएस) परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार सीजीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in के माध्यम से अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 11 जून है।
सीजीपीएससी एसईएस आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद इसमें त्रुटि सुधार का कार्य आवेदन करने की अंतिम तिथि के बाद 12 से 14 जून 2026 (रात्रि 11:59 बजे) तक किया जा सकेगा। यह त्रुटि सुधार केवल एक बार ऑनलाइन ही किया जा सकेगा और निःशुल्क होगा। इसके बाद त्रुटि सुधार करने की तिथि 15 से 17 जून 2026 (रात्रि 11:59 बजे) तक होगी और इसके लिए 500 रूपये का शुल्क लिया जाएगा।
CGPSC SES Recruitment 2026: आयुसीमा
सीजीपीएससी एसईएस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2026 को 21 वर्ष से कम तथा 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासियों को अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को भर्ती नियमों के अनुसार आयुसीमा में छूट दी जाएगी।
CGPSC SES Vacancy 2026: शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक (बी.ई./बी.टेक) होना अनिवार्य है। इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल इंजीनियरिंग पद के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक (बी.ई./बी.टेक) होना अनिवार्य है।
CGPSC SES Recruitment 2026: आवेदन शुल्क
छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी जो अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग (गैर क्रीमीलेयर) की श्रेणी में आते हैं, उन्हें 300 रुपये तथा शेष सभी श्रेणी के लिए एवं छत्तीसगढ़ से बाहर के निवासी आवेदकों के लिए 400 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। सभी अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल शुल्क + जीएसटी शुल्क देना होगा।
Also read Bihar Police SI Mains Admit Card 2026: बिहार पुलिस एसआई मेंस एडमिट कार्ड जारी, 27 मई को परीक्षा
CGPSC SES Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया
छत्तीसगढ़ राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा के लिए उम्मीदवार का चयन परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा के लिए अंबिकापुर, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग-भिलाई एवं जगदलपुर परीक्षा केन्द्र होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा