CGPSC Civil Judge Mains 2023: सीजीपीएससी सिविल जज मेंस पंजीकरण psc.cg.gov.in पर शुरू, जानें आवेदन की प्रक्रिया
Saurabh Pandey | June 13, 2024 | 02:45 PM IST | 2 mins read
सीजीपीएससी सिविल जज मेंस पंजीकरण के लिए आवेदक की आयु 21 वर्ष से कम और 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। एससी एसटी और ओबीसी-एनसीएल उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है।
नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) की तरफ से सिविल जज मुख्य परीक्षा 2023 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 13 जून से शुरू हो चुकी है। सिविल जज मुख्य परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार सीजीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर 28 जून तक परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन पत्र में सुधार के लिए करेक्शन विंडो 29 से 30 जून तक खुली रहेगी।
सीजीपीएससी सिविल जज मेंस परीक्षा के लिए जारी किए जाने वाले एडमिट कार्ड पर परीक्षा की डेटशीट रहेगी। परीक्षा का एडमिट परीक्षा शुरू होने से 10 दिन पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।
छत्तीसगढ़ सिविल जज भर्ती प्रारंभिक परीक्षा 2023 3 सितंबर, 2023 को छत्तीसगढ़ के तीन जिलों बिलासपुर, दुर्ग भिलाई और रायपुर (छत्तीसगढ़) में पेन और पेपर मोड में आयोजित की गई थी। सीजीपीएससी भर्ती अभियान का लक्ष्य सिविल जजों के लिए कुल 49 रिक्तियों को भरना है। सिविल जज मुख्य परीक्षा की तारीख सीजीपीएससी की वेबसाइट पर घोषित की जाएगी।
CGPSC Civil Judge Mains 2023: आयुसीमा
सीजीपीएससी सिविल जज मेंस पंजीकरण के लिए आवेदक की आयु 21 वर्ष से कम और 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। एससी एसटी और ओबीसी-एनसीएल उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है।
CGPSC Civil Judge Mains 2023: कैटेगरीवाइज रिक्तियों का विवरण
छत्तीसगढ़ सिविल जज भर्ती परीक्षा के माध्यम से सिविल जज की कुल 49 रिक्तियों को भरा जाना है। रिक्तियों का विवरण कैटेगरीवाइज देख सकते हैं-
- सामान्य - 21 पद
- एससी - 6 पद
- एसटी - 15 पद
- ओबीसी - 7 पद
CGPSC Civil Judge Mains 2023: आवेदन का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।
- अब 'ऑनलाइन एप्लिकेशन' पर जाएं और CIVIL JUDGE-2023 पर क्लिक करें।
- अब अपना पंजीकरण विवरण दर्ज करें और पोर्टल पर लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
- आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा