CGPSC Civil Judge Exam Date 2024: सीजीपीएससी सिविल जज परीक्षा के लिए संशोधित शेड्यूल जारी, एग्जाम 21 सितंबर को
Abhay Pratap Singh | July 22, 2025 | 04:07 PM IST | 2 mins read
सीजीपीएससी सिविल जज (जूनियर डिवीजन) प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा शुरू होने से 10 दिन पहले जारी किए जाएंगे।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन (CGPSC) ने सिविल जज (जूनियर डिवीजन) परीक्षा 2024 के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा 21 सितंबर, 2025 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। इससे पहले, परीक्षा 4 मई को आयोजित होने वाली थी।
सीजीपीएससी सिविल जज (जूनियर डिवीजन) प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा शुरू होने से 10 दिन पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जारी किए जाएंगे। छत्तीसगढ़ सिविल जज एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
आधिकारिक सूचना में कहा गया कि, “छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के विज्ञापन क्रमांक 04/2024/परीक्षा/दिनांक/23/12/2024 के तहत व्यवहार न्यायधीश (कनिष्ठ श्रेणी) प्रारंभिक परीक्षा 2024 की लिखित परीक्षा दिनांक 21 सितंबर, 2025 (रविवार) को जिला बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई एवं रायपुर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।”
आयोग ने कहा कि, छत्तीसगढ़ सिविल जज प्रीलिम्स एग्जाम 2024 में उपस्थित होने वाले किसी भी उम्मीदवार को अलग से अलग से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। छत्तीसगढ़ निम्नतर न्यायिक सेवा (भर्ती तथा सेवा शर्ते) नियम 2006 के अनुसार सिविल जज (जूनियर डिवीजन) परीक्षा 2024 की भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी
सीजीपीएससी द्वारा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) एग्जाम 2024 के माध्यम से कुल 57 रिक्त पदों को भरा जाएगा। अभ्यर्थियों से 26 दिसंबर, 2024 से 24 जनवरी, 2025 तक ऑनलाइन माध्यम में आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।
CGPSC Civil Judge Admit Card 2024: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके छत्तीसगढ़ सिविल जज एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- सीजीबीएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, सिविल जज 2024 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें
- अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें, सबमिट करें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल