CGPSC Assistant Librarian Answer Key 2026: सीजी असिस्टेंट लाइब्रेरियन आंसर की जारी, 5 अगस्त तक उठाएं आपत्ति
Abhay Pratap Singh | July 29, 2026 | 09:49 AM IST | 2 mins read
सीजीपीएससी सहायक लाइब्रेरियन आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए ईमेल आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सहायक ग्रंथपाल (Assistant Librarian) परीक्षा 2026 प्रारंभिक की मॉडल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। लिखित परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://psc.cg.gov.in/ के माध्यम से सीजीपीएससी असिस्टेंट लाइब्रेरियन आंसर की 2026 जांच सकते हैं।
छत्तीसगढ़ असिस्टेंट लाइब्रेरियन आंसर की 2026 पर 28 जुलाई से 5 अगस्त तक ऑनलाइन माध्यम में चुनौती दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है। आपत्ति शुल्क के रूप में अभ्यर्थियों को प्रति प्रश्न 50 रुपये का भुगतान करना होगा। आपत्ति के संबंध में किसी भी प्रकार का ऑफलाइन आवेदन आयोग कार्यालय में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
नोटिस में कहा गया कि, उम्मीदवारों को आपत्ति वाले सभी प्रश्नों के लिए एक साथ ऑनलाइन दावा आपत्ति दर्ज करने का एक ही मौका दिया जाएगा। शुल्क भुगतान के बाद आपत्ति प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके बाद दोबारा ऑनलाइन आपत्ति दर्ज नहीं कर सकेंगे। उत्तर कुंजी की मदद से संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।
आयोग ने बताया कि, अभ्यर्थी द्वारा शुल्क का सफलतापूर्वक भुगतान नहीं किए जाने, एक ही प्रश्न-पत्र में अलग-अलग क्वेश्चन पेपर सेट की एंट्री करने, ऑनलाइन दावा-आपत्ति संबंधी निर्देशों का पालन न करने की स्थिति में दर्ज आपत्ति स्वयं खारिज हो जाएगी। इस संदर्भ में किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
सीजी सहायक लाइब्रेरियन प्रारंभिक परीक्षा 2026 की उत्तर कुंजी पीडीएफ प्रारूप में सभी सेटों के लिए जारी की गई है। हालांकि, आपत्ति विंडो लॉगिन करने के लिए ईमेल आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नवीनतम नोटिस जांच सकते हैं।
CGPSC Assistant Librarian Pre Answer Key 2026: डाउनलोड चरण
निम्नलिखित चरणों का पालन करके सीजीपीएससी असिस्टेंट लाइब्रेरियन प्री आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
- सीजीपीएससी की वेबसाइट https://psc.cg.gov.in/ पर जाएं।
- ‘सहायक लाइब्रेरियन परीक्षा 2026 प्रारंभिक मॉडल उत्तर’ लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज में एक पीडीएफ ओपन होगी।
- उम्मीदवार उत्तर कुंजी जांचें और इसे डाउलनोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल