CGPSC Answer Key 2025: सीजीपीएससी एडीआई मैनेजर प्रोविजनल आंसर की जारी, 23 जुलाई तक दर्ज कराएं आपत्तियां
Abhay Pratap Singh | July 16, 2025 | 02:37 PM IST | 2 mins read
सीजीपीएससी एडीआई मैनेजर आंसर की 2025 पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सहायक संचालक उद्योग/ प्रबंधक (वाणिज्य एवं उद्योग विभाग) परीक्षा 2025 (ADI/ Manager Exam 2025) के लिए प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर सीजीपीएससी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
सीजीपीएससी एडीआई मैनेजर प्रोविजनल आंसर की पर उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने का भी मौका दिया गया है। सीजीपीएससी प्रोविजनल आंसर की 2025 पर चुनौती दर्ज कराने की अंतिम तिथि 23 जुलाई तय की गई है। नोटिस में कहा गया कि, आपत्तियां केवल ऑनलाइन माध्यम में ही स्वीकार की जाएंगी।
उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। सीजीपीएससी आंसर की ऑब्जेक्शन फीस का भुगतान सफलतापूर्वक नहीं होने पर आपत्तियां स्वयं खारिज हो जाएंगी। दावा आपत्ति से संबंधित किसी भी प्रकार का ऑफलाइन आवेदन/दस्तावेज आयोग कार्यालय में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
Also read NICL AO Admit Card 2025: एनआईसीएल एओ एडमिट कार्ड प्रारंभिक परीक्षा के लिए जारी, एग्जाम 20 जुलाई को
असिस्टेंट डायरेक्टर इंडस्ट्री/मैनेजर 2025 परीक्षा की प्रारंभिक उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए किसी भी लॉगिन विवरण की आवश्यकता नहीं होगी। सीजीपीएससी प्रोविजनल आंसर की पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की गई है। प्रारंभिक उत्तर कुंजी पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।
सहायक संचालक उद्योग/ प्रबंधक परीक्षा 2025 का परिणाम अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर तैयार किया जाएगा। सीजीपीएससी एडीआई/ मैनेजर भर्ती 2025 परीक्षा 12 जुलाई 2025 को आयोजित की गई थी। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार सीजीपीएससी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ADI/ Manager Answer Key 2025: आपत्तियां कैसे दर्ज करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके एडीआई/मैनेजर प्रोविजनल आंसर की पर आपत्तियां उठा सकते हैं:
- सीजीपीएससी की वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘फाइल ऑब्जेक्शन’ लिंक पर क्लिक करें
- ईमेल आईडी व पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें।
- आपत्ति वाले प्रश्न का चयन करें और दस्तावेज अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल