CG Vyapam Answer Key 2025: सीजी व्यापम वार्ड ब्वॉय और आया आंसर की जारी, 22 अक्टूबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां
Abhay Pratap Singh | October 16, 2025 | 02:31 PM IST | 2 mins read
छत्तीसगढ़ व्यापम वार्ड ब्वॉय आया 2025 मॉडल आंसर की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जारी की गई है।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने 16 अक्टूबर को वार्ड बॉय और वार्ड आया भर्ती परीक्षा (HWBA 25) की मॉडल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को सीजी व्यापम वार्ड ब्वॉय आया आंसर की 2025 पर आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है।
सीजी व्यापम वार्ड ब्वॉय एवं आया आंसर की 2025 आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जारी की गई है। उत्तर कुंजी पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। छत्तीसगढ़ व्यापम वार्ड ब्वॉय आया 2025 भर्ती परीक्षा 12 अक्टूबर को आयोजित की गई थी।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “अभ्यर्थी 22 अक्टूबर, 2025 को दोपहर 3:00 बजे तक अपने व्यापम प्रोफाइल में लॉगिन कर दावा-आपत्ति टैब में जाकर चुनौती दर्ज करा सकते हैं। उक्त परीक्षा के मॉडल उत्तर पर अभ्यर्थी को आपत्तियां दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा।”
Also read CG Vyapam Exam Calendar 2026: सीजी व्यापम एग्जाम कैलेंडर 2026 जारी, अप्रैल से शुरू होंगी परीक्षाएं
छत्तीसगढ़ व्यापम ने कहा, डाक एवं स्वयं उपस्थित होकर पेश किए गए दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं किए जाएंगे। बिना शुल्क भुगतान के आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया पूर्ण नहीं होगी। बिना प्रमाण के उठाई गई चुनौती को पूर्णतः अमान्य किया जाएगा। समय-सीमा के बाद पोर्टल पर आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।
सीजी वार्ड ब्वॉय आया आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की विस्तृत प्रक्रिया का मेनुअल दावा-आपत्ति पोर्टल में दिया गया है। प्राप्त दावा-आपत्ति की समीक्षा के बाद विषय विशेषज्ञों द्वारा अंतिम निर्णय लिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए सीजी व्यापम की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
CG Vyapam Ward Aaya Answer Key 2025: डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके सीजी वार्ड ब्वॉय आया उत्तर कुंजी 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक सीजी व्यापन की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘मॉडल आंसर’ टैब पर क्लिक करें।
- वार्ड ब्वॉय एवं वार्ड आया भर्ती परीक्षा मॉडल उत्तर लिंक पर क्लिक करें।
- मॉडल उत्तर कुंजी डाउनलोड करें और आवश्यकता होने पर आपत्तियां दर्ज करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार