Santosh Kumar | October 16, 2026 | 02:44 PM IST | 1 min read
सभी संबंधित पॉलिटेक्निक कॉलेजों के छात्रों के लिए यह अनिवार्य है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना आवेदन ऑनलाइन जमा करें।

नई दिल्ली: बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन, राजस्थान (बीटीईआर), जोधपुर ने इंजीनियरिंग और नॉन-इंजीनियरिंग डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए ऑड-सेमेस्टर और विशेष परीक्षाओं की आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। शैक्षणिक सत्र 2026 से संबंधित ये परीक्षाएं रेगुलर और बैकलॉग, दोनों तरह के छात्रों के लिए आयोजित की जाएंगी। सभी संबंधित पॉलिटेक्निक कॉलेजों के छात्रों के लिए यह अनिवार्य है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना आवेदन ऑनलाइन जमा करें।
आवेदन प्रक्रिया मुख्य रूप से राज्य के एसएसओ पोर्टल या कौशल दर्पण (kdhte.rajasthan.gov.in) पोर्टल पर जारी है। परीक्षा फॉर्म भरने के लिए छात्रों को अपनी एसएसओ आईडी का उपयोग करके लॉग इन करना होगा।
परीक्षा शुल्क के संबंध में, नए प्रवेश लेने वाले छात्रों (प्रथम और तृतीय सेमेस्टर) के लिए नामांकन-सह-परीक्षा शुल्क ₹1,100 तय किया गया है, जबकि नियमित छात्रों (प्रथम, तृतीय और पंचम सेमेस्टर) के लिए यह शुल्क ₹1,000 है।
Also readBihar DElEd Counselling 2026: प्राइवेट कॉलेजों में दाखिले के लिए राउंड 3 की रिक्त सीटों की सूची जारी
एक्सटर्नल स्टूडेंट्स के लिए, एक विषय का शुल्क ₹300, दो विषयों का शुल्क ₹600 और दो से अधिक विषयों का शुल्क ₹1,000 है। जारी किए गए अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवार परीक्षा फॉर्म 13 नवंबर तक जमा कर सकते हैं।
पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर के छात्र विषम-सेमेस्टर परीक्षाओं में शामिल होंगे, जबकि जिन छात्रों का बैकलॉग है या जो फेल हो गए हैं, उनके लिए एक विशेष परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसकी डेट जल्द ही जारी की जाएगी
शीर्ष अदालत 'डेमोक्रेटिक मेडिकल एसोसिएशन' और अन्य लोगों द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थी। इस याचिका में अनुरोध किया गया था कि परीक्षा के वास्तविक प्रश्न और उनके विकल्प, अभ्यर्थियों द्वारा दिए गए उत्तर, और सही उत्तर उपलब्ध कराए जाएं।
Press Trust of India