Trusted Source Image

RSSB Conductor 2024 DV: आरएसएसबी कंडक्टर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शेड्यूल जारी, आवश्यक दस्तावेज और निर्देश जानें

Abhay Pratap Singh | October 16, 2026 | 10:54 AM IST | 2 mins read

राजस्थान कंडक्टर 2024 डीवी के लिए गैर अनुसूचित क्षेत्र के दिव्यांग (AAV/DW) के 160 अभ्यर्थियों की अतिरिक्त विचारित सूची दस्तावेज सत्यापन के लिए निगम को भेजी गई है।

आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन मंडल (RSSB) ने परिचालक (Conductor) सीधी भर्ती 2024 के लिए दस्तावेज सत्यापन कार्यक्रम और प्रोविजनल रूप से चयनित उम्मीदवारों का विवरण जारी कर दिया है। आरएसएसबी कंडक्टर डीवी का आयोजन 2 नवंबर और 3 नवंबर को सुबह 10:00 बजे से ‘राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम, मुख्यालय, परिवहन मार्ग, चौमू हाउस, जयपुर’ में किया जाएगा।

आरएसएसबी कंडक्टर भर्ती के तहत दस्तावेज सत्यापन (DV) के लिए कुल 160 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। बोर्ड ने चयनित उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, रैंक, जन्म तिथि और श्रेणी का विवरण जारी कर दिया है। दस्तावेज सत्यापन के दौरान अभ्यर्थियों को ऑफलाइन विस्तृत सह-स्क्रूटनी फॉर्म और 100 रुपये का भारतीय पोस्टल ऑर्डर साथ लाना होगा।

RSSB Conductor Document Verification: आवश्यक दस्तावेज

दस्तावेज सत्यापन चरण में शामिल होने के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट यहां जांच सकते हैं:

  • शैक्षणिक प्रमाणपत्र
  • आयु प्रमाण पत्र (10वीं का सर्टिफिकेट आदि)
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • चरित्र प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • विशेष योग्यजन, विवाह, खेल अनुभव प्रमाणपत्र
  • अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC)
  • पहचान पत्र
  • नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो (आदि)।

Also readRSSB PTI Recruitment 2026: राजस्थान में लगभग 1,200 पदों पर होगी फिजिकल टीचर्स की भर्ती, जानें कब होगा एग्जाम?

नोटिस में कहा गया कि, अभ्यर्थियों को क्यूआर कोड वाला आधार कार्ड लाना होगा। विस्तृत आवेदन पत्र के साथ प्रमाणपत्रों और अन्य दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न करनी होंगी। दस्तावेज सत्यापन (DV) के समय अभ्यर्थियों को एनटीएसपी क्षेत्र और टीएसपी क्षेत्र में से किसी एक का चयन करना होगा। इसके अलावा, विस्तृत आवेदन-सह-स्क्रूटनी फॉर्म में उल्लिखित दस्तावेजों के अतिरिक्त सत्यापन के दौरान प्रस्तुत किए जाने वाले विभिन्न शपथ-पत्र भी जमा करने होंगे।

आरएसएसबी कंडक्टर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन गाइडलाइंस -

  • दस्तावेज सत्यापन के समय हस्तलिपि की जांच के लिए हिंदी एवं अंग्रेजी में अभ्यर्थी द्वारा स्वहस्तलिखित पैराग्राफ प्रस्तुत करना होगा।
  • विस्तृत आवेदन में लगाई जाने वाली फोटो एवं आवेदन में अपलोड की गई फोटो और हस्ताक्षर समान हो।
  • खेल प्रमाण पत्र इस भर्ती में आवेदन की अंतिम तिथि से पहले का होना चाहिए।
  • अभ्यर्थियों को पात्रता जांच के लिए विस्तृत आवेदन सह परिनिरीक्षा प्रपत्र की 2 प्रतियां, स्वयं की फोटो आईडी व 2 पासपोर्ट साइज फोटो लाना होगा।
  • आवदकों को आवेदन-पत्र भरने से पहले दिशा-निर्देशों को अच्छे से पढ़ने की सलाह दी गई है। निर्देशों का पालन नहीं करने पर आवेदन अस्वीकृत कर दिया जाएगा।
  • अधिक जानकारी के लिए rssb.rajasthan.gov.in/storage/news_item/1792066984.pdf पर उपलब्ध नोटिफिकेशन जांच सकते हैं।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]