CG Teacher Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती को मिली मंजूरी, 5000 पदों के लिए फरवरी तक नोटिफिकेशन
Saurabh Pandey | January 24, 2026 | 10:59 AM IST | 2 mins read
छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा 29 से 31 जनवरी 2026 तक राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है
नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में 5000 पदों पर शिक्षकों की भर्ती किए जाने का निर्देश दिए हैं। सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
सीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि यह शिक्षक भर्ती व्यापम के माध्यम से की जाए तथा इसके लिए फरवरी 2026 तक विज्ञापन जारी किया जाए, जिससे कि समयबद्ध तरीके से नियुक्ति प्रक्रिया पूरी हो सके।
शिक्षा विभाग की बैठक में शिक्षक भर्ती परीक्षा 2023 से जुड़े विषयों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान यह निर्णय लिया गया कि परीक्षा 2023 की प्रतीक्षा सूची की अवधि नहीं बढ़ाई जाएगी। सरकार का मानना है कि इससे पिछले वर्षों में उत्तीर्ण युवाओं को भी शासकीय सेवा में अवसर मिल सकेगा।
छत्तीसगढ़ में रोजगार मेले का आयोजन
छत्तीसगढ़ शासन, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के द्वारा 29 से 31 जनवरी 2026 को शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय सेजबहार रायपुर में 'राज्य स्तरीय रोजगार मेला' का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेला में निजी क्षेत्र के तकनीकी एवं गैर तकनीकी लगभग 15000 पदों में चयन के लिए इंटरव्यू लिया जाएगा।
राज्य स्तरीय रोजगार मेला के लिए रायपुर जिले के आवेदकों का इंटरव्यू 29 जनवरी 2026 सोमवार को निर्धारित है। मेला में सहभागिता के लिए ऑनलाईन पोर्टल erojgar.cg.gov.in में रोजगार पंजीयन एवं रोजगार मेला के लिए पंजीयन नहीं करवाया है, वे पोर्टल पर अपना पंजीयन करवा सकतें हैं।
छत्तीसगढ़ केमिस्ट रिजल्ट जारी
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर ने केमिस्ट भर्ती परीक्षा का रिजल्ट और फाइनल आंसर की व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जारी कर दी है।
परीक्षा कब हुई थी?
सीजी केमिस्ट लिखित भर्ती परीक्षा (PHEC25) का आयोजन 21 दिसंबर 2025 को किया गया था। इस भर्ती परीक्षा का मॉडल उत्तर व्यापम की वेबसाइट पर प्रदर्शित किए गए एवं प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण विषय विशेषज्ञों द्वारा करवाकर अंतिम उत्तर तैयार किया गया।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’