CG Sub Engineer Answer Key 2026: सीजी व्यापम सब इंजीनियर आंसर की पर कल तक दर्ज करें आपत्तियां, फीस जानें
Abhay Pratap Singh | February 22, 2026 | 10:52 AM IST | 1 min read
सीजी सब इंजीनियर आंसर की 2026 आंसर की पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा सब इंजीनियर (सिविल / लोक.स्वा.यां.) भर्ती परीक्षा (NRDC25) के मॉडल उत्तर कुंजी पर चुनौती दर्ज कराने की विंडो कल बंद कर दी जाएगी। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि 23 फरवरी को दोपहर 3 बजे तक आपत्तियां उठा सकते हैं।
सीजी सब इंजीनियर आंसर की 2026 आंसर की पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। समय-सीमा के भीतर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा।
आपत्तियां दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क का ऑनलाइन माध्यम में भुगतान करना होगा। बिना शुल्क भुगतान के दावा आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया पूर्ण नहीं होगी। परीक्षा मंडल ने कहा कि डाक एवं स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत की गई आपत्ति स्वीकार नहीं किया जाएगा।
सीजी व्यापम सब इंजीनियर मॉडल आंसर की 17 फरवरी को जारी की गई थी और इसी दिन आपत्ति दर्ज कराने की विंडो भी सक्रिय कर दी गई थी। उम्मीदवार छत्तीसगढ़ सब इंजीनियर उत्तर कुंजी 2026 की सहायता अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।
चुनौतियां उठाने के लिए उम्मीदवारों को प्रश्न से संबंधित दस्तावेजों की पीडीएफ फाइल भी अपलोड करनी होगी। सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा 8 फरवरी को आयोजित की गई थी। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए छत्तीसगढ़ व्यापम की वेबसाइट पर विजिट करें।
CG Sub Engineer Answer Key Objection Window 2026: आपत्तियां कैसे उठाएं
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट सीजी व्यापम सब इंजीनियर आंसर की पर आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं:
- डायरेक्ट लिंक vyapamprofile.cgstate.gov.in/Online/ पर जाएं।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आपत्ति वाले प्रश्न का चयन करें और सहायक दस्तावेज अपलोड करें।
- शुल्क जमा करें, सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]Rajasthan PTET Registration 2026: राजस्थान पीटीईटी पंजीकरण विंडो ओपन, अंतिम तिथि 20 मार्च, जानें एग्जाम डेट
राज्य में 2 साल के बीएड और 4 साल के इंटीग्रेटेड बीएड (बीए बीएड/बीएससी बीएड) कोर्स में एडमिशन के लिए यह एंट्रेंस एग्जाम जरूरी है। ऑफिशियल वेबसाइट ptetvmoukota2026.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन विंडो खुल गई है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा