CG Vyapam RHC Result 2025: सीजी व्यापम ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक परिणाम और अंतिम उत्तर कुंजी जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | December 17, 2025 | 07:37 AM IST | 1 min read
सीजी व्यापम आरएचसी 2025 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (पुरुष/ महिला) भर्ती परीक्षा 2025 (HGMF25) का परिणाम और अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर सीजी व्यापम रूरल हेल्थ कोऑर्डिनेटर रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
सीजी व्यापम आरएचसी 2025 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। सीजी व्यापम ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक अंतिम उत्तर कुंजी पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध कराई गई है। परीक्षा मंडल ने रिजल्ट और फाइनल आंसर की के साथ ही स्कोर लिस्ट भी जारी की है।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक भर्ती परीक्षा के मॉडल उत्तर पर प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण विषय विशेषज्ञों द्वारा करवाकर अंतिम उत्तर तैयार किया गया है। 16 दिसंबर, 2025 को व्यापम की वेबसाइट पर अंतिम उत्तर तथा परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है।”
सीजी व्यापम रूरल हेल्थ कोऑर्डिनेटर भर्ती परीक्षा 2025 के लिए पुरुष और महिला उम्मीदवारों के रिजल्ट और फाइनल आंसर अलग-अलग जारी किए गए हैं। छत्तीगढ़ व्यापम ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक 2025 परीक्षा 9 नवंबर को आयोजित की गई थी।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 200 पदों को भरा जाएगा। रूरल हेल्थ कोऑर्डिनेटर परिणाम 2025 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
CG Vyapam Rural Health Coordinator Result 2025: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट सीजी व्यापम रूरल हेल्थ कोऑर्डिनेटर रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- छत्तीसगढ़ व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘रिजल्ट’ टैब पर क्लिक करें।
- अब, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक परीक्षा परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में आवश्यक क्रेडेंशिय दर्ज करें और सबमिट करें।
- सीजी ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंट निकालें।
अगली खबर
]CAT Final Answer Key 2025: कैट फाइनल आंसर की पीडीएफ कल होगी जारी, iimcat.ac.in से कर सकेंगे डाउनलोड
कैट परीक्षा 30 नवंबर को 3 स्लॉट में आयोजित की गई, जिसमें लगभग 2.58 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया। प्रोविजनल आंसर की 4 दिसंबर को जारी की गई, और आपत्तियां उठाने के लिए विंडो 8 से 10 दिसंबर तक सक्रिय रही।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल