CG Vyapam Pre BEd Result 2026: छत्तीसगढ़ प्री बीएड रिजल्ट व फाइनल आंसर-की जारी, विश्वेश्वर सिंह कंवर रहे टॉपर

Santosh Kumar | July 17, 2026 | 05:11 PM IST | 2 mins read

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in के माध्यम से छत्तीसगढ़ प्री बीएड का रिजल्ट और फाइनल आंसर की देख सकते हैं।

सीजी प्री बीएड एंट्रेंस एग्जाम 2026 का आयोजन 11 जून को किया गया। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (सीजी व्यापम) द्वारा आयोजित सीजी प्री बीएड एंट्रेंस एग्जाम 2026 का रिजल्ट और फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in के माध्यम से छत्तीसगढ़ प्री बीएड का रिजल्ट और फाइनल आंसर की देख सकते हैं। रिजल्ट के साथ-साथ बोर्ड ने मेरिट लिस्ट भी जारी की है।

छत्तीसगढ़ प्री-बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 का आयोजन 11 जून को किया गया। परीक्षा के बाद मॉडल आंसर की जारी की गई और विषय विशेषज्ञों द्वारा उम्मीदवारों से प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल आंसर की तैयार की गई।

CG Pre BEd Result 2026: टॉप 10 उम्मीदवारों में से 8 ओबीसी श्रेणी से

इसके आधार पर, सीजीएसएसबी (पहले व्यापम) ने प्री-बीएड परीक्षा का परिणाम और फाइनल आंसर की जारी की। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी प्रोफाइल में लॉग इन करके अपना प्री बीएड परिणाम देख सकते हैं।

छत्तीसगढ़ प्री-बीएड प्रश्न पत्र के सभी सेट से एक सवाल हटा दिया गया है। सीजीएसएसबी द्वारा जारी छत्तीसगढ़ प्री-बीएड रिजल्ट 2026 पीडीएफ के अनुसार, टॉप 10 उम्मीदवारों में से आठ ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) कैटेगरी से हैं।

उम्मीदवार की व्यक्तिगत जानकारी, जाति और श्रेणी, आवेदन पत्र में उम्मीदवार द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित हैं। विभाग सीट आवंटित करने से पहले इस जानकारी की पुष्टि करेंगे। मेरिट लिस्ट में 62,022 उम्मीदवारों का नाम है।

Chhattisgarh Pre BEd Result 2026: सीजी प्री बीएड रिजल्ट कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके छत्तीसगढ़ प्री बीएड रिजल्ट 2026 की जांच कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
  • छत्तीसगढ़ प्री बीएड रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • उम्मीदवार पोर्टल पर आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • आईडी लॉगिन के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
  • उम्मीदवार रिजल्ट और मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड करें।

Also read CG BSCN Result 2026: सीजी बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी, अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड करें

CG Vyapam Pre BEd Result 2026: टॉप 2 उम्मीदवारों की लिस्ट

छत्तीसगढ़ प्री बीएड प्रवेश परीक्षा में टॉप करने वाले शीर्ष 10 उम्मीदवारों की सूची नीचे तालिका में दी गई है-

रोल नंबर

आवेदन संख्या

अभ्यर्थी का नाम

श्रेणी वर्ग कुल अंक

25101293

BED260007343963

विश्वेश्वर सिंह कंवर

एसटी

पुरुष

88.000

28011157

BED260007300803

स्नेहा विश्वास

सामान्य

महिला

87.000

13271021

BED260007328928

दीपक कुमार

ओबीसी (गैर क्रीमी लेयर)

पुरुष

86.000

24061211

BED260007377373

कृष्णा पटेल

ओबीसी (गैर क्रीमी लेयर)

पुरुष

86.000

21061088

BED260007410439

आशीष साहू

ओबीसी (गैर क्रीमी लेयर)

पुरुष

86.000

43011337

BED260007338754

मनीष वर्मा

ओबीसी (गैर क्रीमी लेयर)

पुरुष

85.000

20031037

BED260007375962

भीखम चंद

ओबीसी (गैर क्रीमी लेयर)

पुरुष

84.000

15031353

BED260007194693

शुभम

ओबीसी (गैर क्रीमी लेयर)

पुरुष

84.000

25191225

BED260007206586

भारती साहू

ओबीसी (गैर क्रीमी लेयर)

महिला

84.000

18071090

BED260007413167

अमृता चंद्रा

ओबीसी (गैर क्रीमी लेयर)

महिला

84.000

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]