CG Vyapam PBN Answer Key 2026: सीजी पोस्ट बेसिक बी.एससी. नर्सिंग आंसर की जारी, 17 जून तक दर्ज कराएं आपत्ति
Saurabh Pandey | June 12, 2026 | 02:43 PM IST | 2 mins read
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने पोस्ट बेसिक बी.एससी. नर्सिंग (PBN26) परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुजी जारी कर दिया है। अभ्यर्थी 17 जून 2026 को दोपहर 3 बजे तक प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क देकर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam), रायपुर ने पोस्ट बेसिक बी.एससी. नर्सिंग (PBN26) प्रवेश परीक्षा 2026 की अंतरिम उत्तर कुंजी जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी व्यापम के आधिकारिक पोर्टल vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर मॉडल उत्तर देख सकते हैं और किसी भी प्रश्न के उत्तर पर विसंगति होने की स्थिति में तय समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
यदि किसी उम्मीदवार को व्यापम द्वारा जारी मॉडल उत्तरों में कोई त्रुटि या गड़बड़ी नजर आती है, तो वे 17 जून 2026 को दोपहरर 3 बजे तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि केवल ऑनलाइन मोड में ही आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी। डाक द्वारा या व्यक्तिगत रूप से स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत किए गए किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
CG Vyapam Post Basic Nursing Answer Key 2026: प्रति प्रश्न देना होगा 50 रुपये शुल्क
सीजी पोस्ट बेसिक बी.एससी. नर्सिंग मॉडल उत्तर पर दावा-आपत्ति दर्ज करने के लिए अभ्यर्थियों को प्रति प्रश्न 50 रुपये का शुल्क देना होगा। इस दावा-आपत्ति शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना अनिवार्य है। बिना शुल्क भुगतान किए ऑनलाइन दावा-आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया को अधूरा माना जाएगा और ऐसी आपत्तियों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
CG Vyapam Post Basic Nursing Answer Key 2026: इस तरह दर्ज करें आपत्ति
सीजी पोस्ट बेसिक बी.एससी. नर्सिंग की अंतरिम उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज करने के लिए अभ्यर्थियों को व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके अपनी प्रोफाइल में लॉगिन करना होगा। लॉगिन करने के बाद 'आपत्ति टैब' में जाकर निर्देशों के अनुसार अपनी आपत्ति पंजीकृत करनी होगी।
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि पोर्टल पर दावा-आपत्ति दर्ज करने से पहले वे आपत्ति के समर्थन में दिए जाने वाले दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी अपलोड करने के लिए तैयार रखें। बिना किसी पुख्ता प्रमाण या साक्ष्य के किए गए दावों को पूरी तरह से अमान्य कर दिया जाएगा। प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी होने के बाद अभ्यर्थी इसकी पावती (Receipt) जरूर डाउनलोड कर लें। नियत तिथि और समय के बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। प्राप्त आपत्तियों के परीक्षण के बाद विषय विशेषज्ञों द्वारा लिया गया निर्णय ही अंतिम और सर्वमान्य होगा।
Also read CG Vyapam Answer 2026: सीजी प्री डीएलएड परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, 17 जून तक आपत्ति का मौका
Post B.Sc Nursing exam Date 2026: परीक्षा कब हुई थी?
व्यापम द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, पोस्ट बेसिक बी.एससी. नर्सिंग (PBN26) प्रवेश परीक्षा का आयोजन 21 मई 2026 (गुरुवार) को सुबह की शिफ्ट में सफलतापूर्वक किया गया था। इस परीक्षा के मॉडल उत्तर व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर 12 जून 2026 को प्रदर्शित कर दिए गए हैं, जहां से छात्र अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच