CG Vyapam Exam Guidelines 2026: सीजी व्यापम ने परीक्षार्थियों के लिए नवीनतम दिशा निर्देश किए जारी
Abhay Pratap Singh | April 21, 2026 | 04:43 PM IST | 2 mins read
छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा आयोजित परीक्षाओं में उत्तर अंकित करने के लिए परीक्षा कक्ष में केवल नीला या काला बाल प्वाइंट पेन उपयोग में लाने की सलाह दी गई है।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने 21 अप्रैल को अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केंद्र से संबंधित नवीनतम दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। सीजी व्यापम ने कहा कि, परीक्षा शुरू होने से कम से कम 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचा चाहिए, ताकि फ्रिक्सिंग एवं फोटो पहचान पत्र से सत्यापन किया जा सके।
परीक्षा मंडल ने अभ्यर्थियों को परीक्षा से एक दिन पहले अपने परीक्षा केंद्र का अवलोकन करने की सलाह दी है, जिससे परीक्षा के दिन किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। आगे बताया कि, परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले (परीक्षा सुबह 10:00 बजे से शुरू हो रही है, तो गेट सुबह 9:30 बजे बंद होगा) परीक्षा केंद्र का गेट बंद कर दिया जाएगा।
CG Vyapam Exam Day Guidelines 2026: दिशा निर्देश
- परीक्षा शुरू होने के पहले 30 मिनट में एवं परीक्षा समाप्ति के अंतिम आधा घंटे में परीक्षा कक्ष से बाहर जाने की अनुमति नहीं है।
- प्रवेश पत्र के सभी पेज का प्रिंटआउट लें व पेज के केवल एक तरफ ही प्रिंट करें, क्योंकि प्रत्येक परीक्षा के लिए व्यापम की प्रति परीक्षा केंद्र में जमा हो जाएगी।
- परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश पत्र के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा, मूल पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं करने पर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
- चयन/ प्रवेश के समय प्रवेश पत्र की आवश्यकता होगी, इसलिए इसे सुरक्षित रखें। व्यापम द्वारा दोबारा एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा।
परीक्षार्थियों को छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा आयोजित परीक्षाओं में उत्तर अंकित करने के लिए परीक्षा कक्ष में केवल नीले या काले बाल प्वाइंट पेन उपयोग में लाने की सलाह दी गई है। सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in है, नवीनतम अपडेट के लिए अभ्यर्थियों को समय-समय पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
CG Vyapam Exam Dress Code 2026: ड्रेस-कोड
सीजी व्यापम की परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करना अनिवार्य है:
- हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा देने आएं।
- काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैरून, बैंगनी रंग व गहरे चॉकलेटी रंग के कपड़े पहनना वर्जित होगा।
- धार्मिक एवं सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर सामान्य समय से पहले रिपोर्ट करना होगा, उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरने के बाद ही ऐसे पोशाक की अनुमति होगी।
- फुटवियर के रूप में चप्पल पहनें।
- कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है।
- परीक्षा कक्ष में किसी भी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाउच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाने पर प्रतिबंध है।
- निर्देशों का पालन न करने पर अभ्यर्थी को परीक्षा देने से वंचित किया जाएगा।
- परीक्षा में अनुचित साधनों का उपयोग करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी तथा उम्मीदवारी समाप्त कर दी जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल